back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Best International Cricketer का अवॉर्ड मिलने पर Shubhman Gill ने शेयर की खास पोस्ट, रिएक्शन Viral

BCCI Awards 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को एनुअल अवॉर्ड्स से खिलाड़ियों को नवाजा है। टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर 2022-23 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को एनुअल अवॉर्ड्स से खिलाड़ियों को नवाजा है। इस दौरान टीम के युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर 2022-23 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसे पाकर गिल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपनी खुशी जाहिर करते हुए शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की।

एक कदम आगे बढ़ने के लिए शुद्ध प्रेरणा

बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर 2022-23 अवॉर्ड मिलने पर शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की। गिल ने लिखा-जब मैं 14 साल का था, तब यहां आने और अपने आदर्शों एवं दिग्गजों से पहली बार मिलने से लेकर बहुत पुरानी यादें हैं। विराट भाई को क्रिकेटर ऑफ दि ईयर का अवॉर्ड जीतते देखना कुछ ऐसा था, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकूंगा। यह अवॉर्ड मेरे लिए एक कदम आगे बढ़ने और इस वर्ष अपने देश के लिए सबकुछ देने की शुद्ध प्रेरणा है।

इन खिलाड़ियों को भी मिला अवॉर्ड

गिल के अलावा टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को भी बीसीसीआई ने खास अवॉर्ड दिया है। बुमराह को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (2021-22) अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, आर अश्विन को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑल राउंडर (2020-21) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

मो. शमी भी सम्मानित

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मो. शमी को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर पॉली उमरीगर पुरस्कार 2019-20 से नवाजा गया। टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को हाईएस्ट टेस्ट रन (2022-23) दिलीप सर देसाई अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड समारोह में विराट कोहली को छोड़कर सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार फिर IPL की शुरुआत होने वाली है। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵