BCCI ने एनुअल अवॉर्ड का किया ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला बीते 3 साल के प्रदर्शन का सम्मान

BCCI Announced Annual Awards: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की। बीसीसीआई ने हैदराबाद में अवॉर्ड्स कार्यक्रम (BCCI Awards 2024) किया है।
हैदराबाद में आयोजित एनुअल अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद टीम से जुड़े सभी लोग।
हैदराबाद में आयोजित एनुअल अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद टीम से जुड़े सभी लोग।@BCCI एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की। बीसीसीआई ने हैदराबाद में अवॉर्ड्स कार्यक्रम (BCCI Awards 2024) किया है। इसकी वजह है कि यहां 25 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाना है। अवॉर्ड्स बीते 3 वर्षों के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को दिया गया। बीसीसीआई ने टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री को प्रतिष्ठित सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। शुभमन गिल को बेस्ट क्रिकेटर का पुरस्कार मिला। वहीं, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जयसवाल ने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू का पुरस्कार हासिल किया। रिची रिचडर्सन ने अंपायरों को अवॉर्ड दिए।

घरेलू प्रदर्शन के लिए मुंबई को सम्मान

मुंबई को 2019-2020 में सर्वश्रेष्ठ घरेलू प्रदर्शन का पुरस्कार मिला। मुंबई टीम की ओर से रोहित शर्मा ने पुरस्कार लिया। मयंक अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी सीजन 2022-23 में सबसे अधिक रन बनाने का पुरस्कार हासिल किया है। सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी सीजन 2021-22 में सबसे अधिक रन बनाने के लिए पुरस्कार पाया। हेड कोच राहुल द्रविड़ के बाद रोहित शर्मा ने जूनियर क्रिकेटरों को सम्मानित किया। हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मयंक अग्रवाल को सम्मान से नवाजा। अश्विन ने जलज सक्सेना को सम्मानित किया। अश्विन ने जयदेव उनादकट को किया सम्मानित।

टीम इंडिया के खिलाड़ी।
टीम इंडिया के खिलाड़ी।@BCCI एक्स सोशल मीडिया।

रणजी में सबसे अधिक विकेट, रन बनाने के लिए माधवराव सिंधिया अवॉर्ड

वर्ष 2019-20 रणजी ट्रॉफी सबसे अधिक विकेट के लिए जयदेव उनादकट को पुरस्कार मिला। वर्ष 2021-22 रणजी ट्रॉफी सबसे अधिक विकेट के लिए शम्स मुलानी और वर्ष 2022-23 रणजी ट्रॉफी सबसे अधिक विकेट का पुरस्कार जलज सक्सेना ने पाया। इसी तरह वर्ष 2019-20 रणजी ट्रॉफी सबसे अधिक रन बनाने के लिए राहुल दलाल, वर्ष 2021-22 रणजी ट्रॉफी सबसे अधिक रन के लिए सरफराज खान, वर्ष 2022-23 रणजी ट्रॉफी सबसे अधिक रन के लिए मयंक अग्रवाल को अवॉर्ड से नवाजा गया।

घरेलू टूर्नामेंट में बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन अवॉर्ड

बीसीसीआई ने वर्ष 2019-20 के लिए घरेलू टूर्नामेंट में बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन अवॉर्ड मुंबई को दिया। बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन अवॉर्ड वर्ष 2021-22 के लिए मध्य प्रदेश, बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन अवॉर्ड वर्ष 2022-23 के लिए सौराष्ट्र को सम्मानित किया।

महिला टीम का विभिन्न विधाओं में सम्मान

वर्ष 2019-20 सबसे अधिक वनडे विकेट के लिए पूनम यादव को पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2020-21 सबसे अधिक वनडे विकेट के लिए झूलन गोस्वामी, वर्ष 2021-22 सबसे ज्यादा वनडे विकेट को राजेश्वरी गायकवाड़, वर्ष 2022-23 सबसे अधिक वनडे विकेट देविका वैद्य पुरस्कृत हुईं। वर्ष 2019-20 सबसे अधिक वनडे रन पूनम राउत, वर्ष 2020-21 सबसे अधिक वनडे रन मिताली राज, वर्ष 2021-22 सबसे अधिक वनडे रन हरमनप्रीत कौर, वर्ष 2022-23 सबसे अधिक वनडे रन जेमिमा रोड्रिग्स को सम्मानित किया गया।

दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड (भारत और वेस्टइंडीज 2023 सीरीज)

वर्ष 2022-23 सबसे अधिक टेस्ट विकेट के लिए रविचंद्रन अश्विन सम्मानित किए गए। वर्ष 2022-23 सबसे अधिक टेस्ट रन यशस्वी जयसवाल के हैं।

महिला और पुरुष क्रिकेटरों का डेब्यू अवॉर्ड

वर्ष 2019-20 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू प्रिया पूनिया, वर्ष 2020-21 के लिए शेफाली वर्मा, वर्ष 2021-22 का एस मेघना, वर्ष 2022-23 का अमनजोत कौर का अवॉर्ड पाया। वहीं, पुरुष वर्ग में वर्ष 2019-20 बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू मयंक अग्रवाल, वर्ष 2020-21 के लिए अक्षर पटेल, वर्ष 2021-22 का श्रेयस अय्यर, वर्ष 2022-23 का यशस्वी जयसवाल सम्मान पाए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in