back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup Qualifier: सिंगापुर ने 5 बॉल में जीत लिया विश्व कप क्वालिफायर, मंगोलिया की शर्मनाक हार

विश्व कप के क्वालिफायर मुकाबले में सिंगापुर ने केवल पांच गेंदों में मंगोलिया को हराकर 9 विकेट से मैच जीत लिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 क्रिकेट के इतिहास में आज का दिन सिंगापुर के नाम दर्ज हो गया। दरअसल, विश्व कप के क्वालिफायर मुकाबले में सिंगापुर पहले गेंदबाजी कर रहा था। सिंगापुर ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मंगोलिया की टीम को केवल 10 रन पर रोक दिया। आईसीसी टी20 मेंस एशिया क्वालीफायर मुकाबला सिंगापुर के नाम रहा, सिंगापुर ने 9 विकेट से मंगोलिया को मात दे दी।

मंगोलिया के नाम दर्ज खराब रिकॉर्ड

5 सितंबर के मंगोलिया के नाम ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया जिसे कोई भी टीम अपने नाम नहीं करना चाहती। दरअसल, विश्व कप का क्वालिफायर मुकाबला खेला जा रहा था। मंगेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मंगोलिया की टीम जल्दी ढेर हो गई और केवल 10 रन बनाने में कामयाब रही। सिंगापुर के हर्ष भारद्वाज गेंदबाज के तौर पर सबसे ज्यादा चमके। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 3 रन दिए और 6 विकेट हासिल किए। यह तय माना जा रहा था कि सिंगापुर की टीम इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगी।

9 विकेट से जीता सिंगापुर 

मंगोलिया के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सिंगापुर की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। मंगोलिया 11 रनों का पीछा करने उतरी और उन्हें मैच जीतने में केवल 5 गेंद लगी। सिंगापुर की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान मनप्रीत पहली गेंद पर ही आउट हो गए और 0 पर पवेलियल लौट गए। इसके बाद विलियम सिम्पसन ने मोर्चा संभाला और राहुल शर्मा के साथ मैच को अंजाम तक पहुंचा दिया। सिंगापुर को यह मैच जीतने के लिए केवल 5 गेंद लगी। इस मैच के साथ मंगोलिया के नाम आई सी सी टी20 क्रिकेट में सबसे कम स्कोर बनाने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज, जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप; जानिए क्या...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज की...
spot_img

Latest Stories

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵