नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ एक बार फिर मैदान में वापसी करते हुए नजर आएंगें। हालांकि इस बार वापसी खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि कोच के तौर पर होगी। राहुल द्रविड़ हाल ही में भारतीय टीम के कोच रहे हैं जिसने टी20 विश्व कप जीता है। अब वह अपनी कोचिंग के गुर राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों को सिखाते नजर आएंगे।
द्रविड़ आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग संभालेंगे। वहीं कुमार संगकारा जो 2021 से टीम के डायेक्टर क्रिकेट हैं, वह फ्रेंचाइजी के साथ बने रहेंगें।
कैसा रहा है राहुल द्रविड़ का कोचिंग करियर
इस बात में कोई दो राहें नही हैं कि राहुल द्रविड़ का राजस्थान रॉयल्स के साथ लंबा इतिहास रहा है। राहुल ने 2012-2013 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की हुई है। जबकि 2015 संस्करण में उन्होंने टीम डायरेक्टर के तौर पर जिम्मेदारी निभाई थी। हालांकि एक समय ऐसा भी आया था कि जब वह 20216 में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़ गए थे। 2019 के दौरान वह बेंगलुरु नेशनल क्रिकेट अकादमी के प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी दी गई थी। जबकि उनके करियर का सुनहरा पल तब आया जब वह उस टीम के कोच बने थे जिस टीम ने आगे चलकर विश्व कप जीता।
पहली IPL विजेता टीम रही है RR
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के पहले संस्करण में खिताब जीता था। हालांकि 2008 के बाद से राजस्थान रॉयल्स के लिए इंतजार लंबा हो चला है। 2022 में संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम खिताब के करीब पहुंची थी लेकिन खिताव अपने नाम करते करते रह गई। जबकि 2023 में राजस्थान की टीम ने प्ले ऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। 2024 में टीम क्वालिफायर 2 के बाद सफर जारी नहीं रख पाई थी।




