back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AFG T-20: टीम इंडिया के सामने अफगानिस्तान का कोई चांस नहीं, 13 साल के आंकड़े गवाह

IND vs AFG Match: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जल्द शुरू होने वाला है। वनडे वर्ल्ड फाइनल में हार बाद टीम इंडिया की नजर टी-20 वर्ल्ड कप पर है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जल्द शुरू होने वाला है। वनडे वर्ल्ड फाइनल में हार बाद टीम इंडिया की नजर टी-20 वर्ल्ड कप पर है। इस साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप होना है। इससे पहले टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। भारत और अफगानिस्तान के बीच ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले गए हैं, लेकिन जो हुए हैं, उनमें टीम इंडिया ने बाजी मारी है।

2010 में हुआ था दोनों टीमों में पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच

टीम इंडिया और अफगानिस्तान टीम केवल 5 बार टी-20 इंटरनेशनल में भिड़ी हैं। पहला मुकाबला 2010 के टी-20 वर्ल्ड कप में हुआ था। मैच टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता था। इसके बाद दोनों टीमें 2012 फिर से आमने सामने हुई। यह मैच कोलंबो में खेला गया था। यह मैच भी टी-20 वर्ल्ड कप का था। मैच को टीम इंडिया ने 23 रनों से जीता था। तीसरा मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच 2021 में आबुधाबी में खेला गया। टी-20 वर्ल्ड कप के इस मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया था। चौथा मुकाबला 2022 में खेला गया, यह एशिया कप का मैच था। मैच को टीम इंडिया ने 101 रनों से जीता था। 2023 में फिर दोनों में एशियन गेम्स का मुकाबला हुआ था। हालांकि मैच का परिणाम बारिश के कारण नहीं निकला था।

अफगानिस्तान से टी-20 में कभी नहीं हारी टीम इंडिया

टीम इंडिया और अफगानिस्तान में 5 मैच हुए हैं। भारत ने 4 में जीत दर्ज की है। एक का परिणाम नहीं आया है। दोनों टीमें भले 2010 से टी-20 मुकाबले खेल रही हों, लेकिन इनका मैच केवल आईसीसी या फिर एसीसी टूर्नामेंट में ही हुआ है। यानी कभी भी आपसी सीरीज नहीं खेली। यह पहली बार है, जब अफगानिस्तान की टीम तीन मैचों की सीरीज के लिए भारत आ रही है। ऐसे में यह सीरीज अपने आप में खास है। पहला मैच 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाना है। दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। आखिरी मुकाबला 17 जनवरी को बेंगलुरु में होगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵