back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG: वनडे सीरीज से पहले खूब पसीना बहा रहे विराट-रोहित, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अहम क्‍यों है ये सीरीज

भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीन मैचो की वनडे सीरीज का पहला मैच गुरुवार को नागपुर में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए यह सीरीज अहम होगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पांच टी20 सीरीज के बाद अब भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीन वनडे सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला 06 फरवरी गुरुवार को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्‍टेडियम नागपुर में खेला जाना है। टीम इंडिया के लिए ये अहम मौका है जहां वह आगामी समय में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी को भी आकार दे सकते हैं, क्योंकि यह आईसीसी टूर्नामेंट से पहले भारत की आखिरी वनडे सीरीज होगी। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी इस सीरीज से पहले नेट्स पर जमकर अभ्‍यास करते नजर आए है। भारतीय वनडे टीम के कप्‍तान बल्लेबाज रोहित शर्मा और टीम के स्‍टार बैटर विराट कोहली वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले नेट्स में पसीना बहाते नजर आए, जहां दोनों के कुछ खास शॉट्स भी खेले। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को नेट्स में अभ्यास करते देखा जा सकता है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने साल 2024-25 में फैंस को बहुत ही निराश किया है, उनका पिछले साल के टेस्ट सीजन में निराशाजनम प्रदर्शन रहा था। इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे प्रतिभाशाली और ताकतवर बल्‍लेबाजों में से एक माने जाते है, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।  

पिछले साल भी बेहत खराब पदर्शन 

रोहित ओर विराट दोनों ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में वापसी की लेकिन इन दोनों ने अपने बल्‍ले से कुछ कमाल नहीं दिखा सकें। रोहित ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ सिर्फ 3 और 28 रन ही बना सके। वहीं विराट ने भी लंबे अंतराल बाद रणजी में लौटे थे लेकिन रेलवे के खिलाफ केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले साल विराट का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उन्होंने 23 मैचों की 32 पारियों में सिर्फ 655 रन बनाए, उनका औसत 21.83 रहा, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रन था।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के टॉप स्‍कोरर 

दूसरी ओर, रोहित का प्रदर्शन वनडे और टी20 क्रिकेट में बेहत शानदार रहा। उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए खिताब जिताया और 11 मैचों 1 शतक और 3 अर्धशतक के बदौलत 378 रन बनाए। उनका एवरेज 42.00 और स्ट्राइक रेट 160.16 का रहा, टी20 वर्ल्ड कप में रोहित का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस टूर्नामेंट के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले प्‍लेयर और भारत के टॉप स्कोरर रहे।


वनडे की बात करें तो साल 2024 में रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 3 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 157 रन बनाए। उनका औसत 52.33 और स्ट्राइक रेट 141.44 था, जिसमें दो अर्धशतक और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 64 रन था।

इस तरह है सारे मुकाबले 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 06 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। जबकि सीरीज का दूसरा मैच 09 फरवरी को कटक में खेला जाना है। वहीं सीरीज का तीसरा और सीरीज का आखिरी मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में होना है। पहले मुकाबले की ही तरह सीरीज के बाकी दोनों मुकाबले दोपहर 1:30 से ही शुरू होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 का शेड्यूल दो चरणों में हो सकता है घोषित, BCCI जल्द लेगी फैसला, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । आगामी आईपीएल 2026 का शेड्यूल इस बार खास तरीके से घोषित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल,...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...