back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Car Insurance: सिर्फ इंश्योरेंस ही काफी नहीं, गाड़ियों के लिए ये खरीदना भी बेहद जरूरी है, नहीं तो होगी परेशानी

कार इंश्योरेंस कराते वक्त सिर्फ इंश्योरेंस ही काफी नहीं है, कुछ एड ऑन प्लान्स ऐसे हैं जिन्हें लेने से आपको फायदा हो सकता है

car insurance 8.jpg

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Car Insurance Add-ons

जो भी वाहन आप सड़क पर चलाते हैं उनके लिए इंश्योरेंस लेना कितना जरूरी है ये बात तो हम सभी बहुत अच्छे से जानते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सिर्फ इंश्योरेंस भर से काम नहीं चलता है बता दें कि कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जो आपके इंश्योरेंस में कवर नहीं होता और इस वजह से आपको क्लैम नहीं मिल पाता, ऐसे में इंश्योरेंस कराते वक्त एड ऑन लेना क्यों जरूरी और बेहतर है? आइए जानते हैं|

car insurance 9.jpg

Zero Depreciation

गाड़ी को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में इंश्योरेंस कंपनियां पूरा क्लैम नहीं देती हैं लेकिन जीरो डेप पॉलिसी लेने पर कंपनियां आपको इंश्योरेंस लेते वक्त तय की गई कार की वैल्यू के हिसाब से पूरा भुगतान करती है इस एड ऑन को लेने पर कार में आने वाले रिपेयरिंग का खर्च पूरा मिल तो जाता है लेकिन इसमें टायर, ट्यूब और बैटरी जैसी चीजें शामिल नहीं होती क्योंकि इन चीजों पर केवल 50 फीसदी कवरेज ही दिया जाता है|

car insurance 10.jpg

Engine Protector Cover

आप लोगों ने जो नॉर्मल कार इंश्योरेंस पॉलिसी ली है उसमें इंजन से जुड़ा डैमेज कवर नहीं होता है, ऐसे में मॉनसून के सीजन में जब सड़कों पर पानी भर जाता है और अगर ड्राइव करते वक्त पानी इंजन में घुसने की वजह से इंजन सीज हो जाता है तो इंश्योरेंस में क्लैम नहीं मिल पाता इस वजह से इंश्योरेंस लेते वक्त इंजन प्रोटेक्टर लेना जरूरी है क्योंकि इंजन में पानी की वजह से 50 हजार (हैचबैक कार) से 10 लाख (लग्जरी कारों) तक का खर्च आ सकता है|

Tyre Protect Cover

मॉनसून के सीजन में गाड़ी के टायरों को बहुत कुछ झेलना पड़ता है जिस वजह से टायर के कटने और फटने का चांस ज्यादा रहता है. ऐसे में अगर आपने इंश्योरेंस लेते वक्त टायर प्रोटेक्ट कवर नहीं लिया तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, इस एड ऑन का फायदा यह है कि इसे लेने से आप अपनी जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम कर सकते हैं क्योंकि इस ए़ड ऑन के साथ आपको लेबर चार्ज, डैमेज हुए टायर का रिप्लेसमेंट कॉस्ट आदि मिलता है|

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है। Hyundai ने अपनी पॉपुलर SUV Hyundai Exter...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵