back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

US-UK Strike on Houthis: अमेरिका-ब्रिटेन ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर फिर किया ताबड़तोड़ हवाई हमला

Yemen: अमेरिकी सेना ने शुक्रवार देर रात ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ फिर हवाई हमला किया। अमेरिकी सेना ने हूती नियंत्रित यमन में ताबड़तोड़ रॉकेट और मिसाइल दागे।

सना (यमन), हि.स.। अमेरिकी सेना ने शुक्रवार देर रात ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ फिर हवाई हमला किया। अमेरिकी सेना ने हूती नियंत्रित यमन में ताबड़तोड़ रॉकेट और मिसाइल दागे। एक दिन पहले अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिकों ने ईरान समर्थित इस समूह पर बड़े पैमाने पर हमला शुरू किया था। हूती विद्रोही पिछले कुछ समय से लाल सागर में वाणिज्यिक शिपिंग यातायात पर कहर बरपा रहे थे।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने हूती को दी चेतावनी

द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि ताजा हमले में हूती की रडार साइट को निशाना बनाया गया। इस साइट को समुद्री यातायात के लिए खतरा माना जाता है। यमन की राजधानी सना में भी एक विस्फोट की आवाज सुनी गई है। हमलों से पहले नौसेना ने जहाजों को लाल सागर में यमन के आसपास के क्षेत्रों से बचने की चेतावनी दी। ताजा हमले से कुछ घंटे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी दी थी कि हूती को और भी हमलों का सामना करना पड़ सकता है। राष्ट्रपति ने कहा कि हूती को माकूब जवाब दिया जाएगा।

अमेरिकी और ब्रिटिश सेना ने मिलकर किया हूती पर हमला

द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, ताजा हमले से पहले अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिकों ने 28 अलग-अलग स्थानों पर बमबारी की और 60 से अधिक हूती के ठिकानों को नष्ट कर दिया। शुक्रवार को पेंटागन में ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डगलस ए. सिम्स ने कहा कि अमेरिकी और ब्रिटिश युद्धक विमानों ने 30 से 60 मिनट के भीतर हमले किए। इन हमलों में टॉमहॉक मिसाइलों का प्रयोग भी किया गया। सिम्स ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हूती के कितने विद्रोही मारे गए।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵