back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुबह-सुबह ही ED ने खटखटाया AAP विधायक अमानतुल्ला खान के घर का दरवाजा, वक्फ़ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग की करेगी जांच

ED की टीम जब अमानतुल्ला के घर गई तो उनके घर में मौजूद कोई भी दरवाजा नहीं खोल रहा था। ED की टीम वक्फ़ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच को लेकर अमानतुल्ला के घर पहुंची थी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। AAP विधायक अमानतुल्ला खान के बटला हाउस स्थित घर पर ED ने छापा मारा। ED सोमवार की सुबह से ही अमानतुल्ला के घर पर छापेमारी कर रही है। अमानतुल्ला ने इससे संबंधित एक वीडियो भी शेयर किया है। अमानतुल्ला ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने वीडियो में यह भी कहा है कि आज सुबह-सुबह 7 बजे ही ED उनके घर पहुंच गई है और छापेमारी कर रही है। 

वक्फ़ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को लेकर अमानतुल्ला के घर पर छापेमारी

सूत्रों के अनुसार ED की टीम जब अमानतुल्ला के घर गई तो अमानतुल्ला और उनके घर में मौजूद लोग कोई भी दरवाजा नहीं खोल रहा था। बता दे कि ED की टीम वक्फ़ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच को लेकर अमानतुल्ला के घर पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल ED के अधिकारी अमानतुल्ला से पूछताछ कर रहे है। इन सब से पहले ED की टीम और अधिकारी अमानतुल्ला के फ्लैट के बाहर की सीढ़ियों पर खड़े थे। 

सर्च वॉरेंट के नाम पर ED वाले मुझे अरेस्ट करने आएः अमानतुल्ला

अमानतुल्ला ने कहा कि ‘सर्च वॉरेंट के नाम पर ED वाले मुझे अरेस्ट करने आए है। मेरी सासू मां को कैंसर है और 4 दिन पहले ही उनका ऑपरेशन हुआ है।’ अमानतुल्ला ने यह भी कहा ‘कि ED के सभी नोटिस का उन्होंने जवाब दिया है और आरोप लगाते हुए कहा है कि उनपर फर्जी आरोप लगाए रहे है’ 

उन्होंने यह भी कहा ‘कि वो न सिर्फ उन्हें बल्कि उनकी पार्टी को भी परेशान कर रहे है, और उनका मकसद है बस हमें तोड़ना और अलग करना’। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा ‘कि आप लोगो को परेशान होने की जरुरत नही है, हम टूटने वाले नहीं है और इनसे डरने वाले भी नही हैं’। आगे अमानतुल्ला ने कहा कि मुझे कोर्ट पर यकीन है कि जिस तरह हमें पहले इंसाफ मिला है उसी तरह आगे भी इंसाफ मिलेगा। आप जिस तरह पहले साथ रहे है उसी तरह अपना साथ बनाए रखिए। 

अमानतुल्ला ने लोगों से की अपील

उन्होंने कहा कि उनपर फर्जी मुकदमा चलाया जा रहा है और साथ ही कई फर्जी मुकदमे भी उनके खिलाफ किए है। अमानतुल्ला ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि ‘मै आपसे सिर्फ यही कहूंगा कि आप लोग बस मेरे परिवार का ख्याल रखिएगा और मेरी सरकार आप लोगों के सभी काम कराएगी।’

Advertisementspot_img

Also Read:

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटियाला पुलिस ने Harmeet Singh Pathanmajra को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले 7 महीनों...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵