back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलंगाना की झील में 10 टन मछलियां मर गईं, मछुआरों ने की पानी में प्रदूषण रोकने की मांग

Telangana: इतनी भारी संख्या में मृत मछलियों के पाए जाने के कारण सभी हैरान हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तेलंगाना के पतनचेरु की चितकुल झील में भारी संख्या में मरी हुई मछलियां पायी गयी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस झील में करीब 10 टन मछलियों के मरने की खबर है। आस पास के लोगों के अनुसार यह किसी रासायनिक अपशिष्ट पदार्थों के झील के पानी में मिलकर प्रदूषित होने के कारण हुआ है। इतनी भारी संख्या में मृत मछलियों के पाए जाने के कारण सभी हैरान हैं। 

मछलियों की मौत का कारण जांचने के लिए उन्होंने सैंपल एकत्रित किए

वायरल वीडियो में चितकुल झील के किनारे भारी संख्या में मरी हुई मछलियों दिखाई दे रही हैं। जैसे ही मत्स्य विभाग को इस बारे में सूचना मिली तो उसके अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मछलियों की मौत का कारण जांचने के लिए उन्होंने सैंपल एकत्रित किए। मत्स्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इतनी भारी संख्या में मछलियों के मरने के कारण लगभग 1 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है।

इन सबकी रोजी रोटी इसी झील पर निर्भर करती है

जानकारी के अनुसार मत्स्य विभाग ने पिछले साल चितकुल झील में करीब 1.5 लाख मछलियां छोड़ी थी। जैसे ही 26 जून 2024 को चितकुल झील में भारी संख्या में मृत मछलियों के पाए जाने की खबर मत्स्य विभाग को पता चली तो उनके अधिकारियों ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों के साथ चितकुल झील का दौरा किया। मत्स्य विभाग और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने अपनी शुरूआती जांच में पाया कि पानी में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध नहीं थी। जिसकी वजह से मछलियों की मौत हो सकती है।

हालांकि मछलियों की मौत का असली कारण तो लैब रिपोर्ट के आ जाने के बाद ही पता चला पायेगा। वहीं इस झील पर चितकुल गांव के 100 से अधिक परिवार मछली पकड़ने का कार्य करते हैं यानि कि वे मछुआरे हैं। इन सबकी रोजी रोटी इसी झील पर निर्भर करती है। इन सभी मछुआरे परिवार का कहना है कि झील में प्रदुषण के कारण इन सभी की रोजी रोटी का साधन खत्म हो गया है। इन सभी नेसरकारसे इसको लेकर मदद की गुहार लगाई है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

तेलंगाना में चुनावी वादे के नाम पर कुत्तों का संहार, एक हफ्ते में 500 आवारा कुत्तों की हत्या से मचा हड़कंप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तेलंगाना के कामारेड्डी और हनमकोंडा जिलों से पशु क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...