नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं की मुश्किलें फिर से बढ़ने वाली है। आप के नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इन नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इस बीच, ईडी ने आप सरकार के दौरान तीन मामलों में भ्रष्टाचार के आरापों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इन मामलों के मद्देनजर ई़डी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन से जल्द पूछताछ शुरू कर सकती है। इस बीच, आप नेत्री आतिशी ने इस जांच के पीछे फिर एक बार बीजेपी का हाथ बताया है। आतिशी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बदले की कार्रवाई बताया है। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का कहना है कि बीजेपी ने फिर एक बार जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। और इसके पीछे भी एक बड़ी वजह है।
‘AAP के कद से बौखला गई बीजेपी’
आप की सीनियर लीडर आतिशी ने दावा किया है कि बीजेपी ने AAP के नेताओं के खिलाफ ये जांच इसलिए बैठाई है क्योंकि, गुजरात के विसावदर उपचुानव में आप ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है बताया कि इस जीत के बाद पार्टी की लोकप्रियता गुजरात में तेजी से बढ़ रही है।
गुजरात में बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत
उन्होंने कहा, गुजरात में आप को हराने के लिए बीजेपी पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्राई स्टेट में पुलिस के संरक्षण में शराब बांटी गई, आप के नेताओं को डारया-धमकाया गया, उमसे सेटिंग की कोशिश भी की गई लेकिन इसके बावजूद हमारी पार्टी भारी वोटों से जीत दर्ज करने में सफल रही।
हम डरने वाले नहीं- आतिशी
पूर्व सीएम आतिशी ने दावा किया कि, गुजरात में आप की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी गबराई हुई है। गुजरात में आप के इस कद को बीजेपी पचा नहीं पा रही है। बीजेपी इस कदर बौखला गई है कि अब एक बार फिर फर्जी मामलो में केस दर्ज कराना शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, हम डरने वाले नहीं है और ना ही हम दबेंगे। जितनी जांच करानी है करा लो लेकिन आप पार्टी के नेताओं के घर से कुछ नहीं मिलेगा।
इन तीन मामलों में दर्ज हुए केस
मिली जानकारी के मुताबिक, ED ने अस्पताल निर्माण, CCTV लगाने जाने और शेल्टर होम के मामले में कथित घोटाले के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। अस्पताल निर्माण में घोटाले के आरोप में सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन जांच के घेरे में हैं। वहीं, CCTV वाले मामले में सत्येंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।




