back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोशल मीडिया की एक पोस्ट के बाद लोगों में अपनी आर्थिक वर्ग जानने की इच्छा, जानें इसका समीकरण

Saurav Dutta: यूरोप में भारतीय निवेशक और ट्रेडर सौरव दत्ता के एनालिसिस के हिसाब से जानें हम किस वर्ग में आते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। सोशल मीडिया में हमेशा नई नई दिलचस्प चीजे सामने आती रहती हैं। जिसको जानने की सभी लोगों की इच्छा रहती है। इसी तरह की एक चर्चा सोशल मीडिया में खूब चल रही है, जो कि यह जानने के लिए है कि आप किस वर्ग में आते हैं। कहने का मतलब है कि आप लॉअर मिडिल क्लास में आते हैं या मिडिल क्लास में आते हैं, या फिर अपर मिडिल क्लास में आते हैं। सोशल मीडिया में इसका पता लगाने के लिए जानकारी दी गई है। उसको बताने से पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि बढ़ती महंगाई के कारण लॉअर मिडिल और अपर मिडिल क्लास को तय करने के पैरामीटर बदल चुके हैं। जिसके कारण ज्यादा कमाने वाले व्यक्ति भी लॉअर मिडिल क्लास में ही आ रहे हैं। 

सौरव दत्ता का गरीब, लॉअर मिडिल क्लास और मिडिल क्लास का पैरामीटर



अब आपको बताना चाहेंगे कि यह विषय सोशल मीडिया में क्यों वायरल हो रहा है? दरअसल यूरोप में भारतीय निवेशक और ट्रेडर सौरव दत्ता रहते हैं, जिनके एक पोस्ट से सोशल मीडिया में इस चर्चा को बल मिला है। जिसकी सोशल मीडिया में खूब चर्चा चल रही है। सौरव दत्ता ने अपनी इस पोस्ट से गरीब, लॉअर मिडिल क्लास और मिडिल क्लास का पैरामीटर बताया है। जिसको लेकर सोशल मीडिया में सोशल यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इस पैरामीटर को सही बता रहा है तो कई इस पैरामीटर का विरोध कर रहे हैं। लेकिन जो भी हो उनके इस पोस्ट के बाद लोगों में इस पैरामीटर को जानने की खूब इच्छा हो रही है कि सौरव दत्ता के पैरामीटर के हिसाब से वे कौनसी केटेगरी में आते हैं?

10 करोड़ की नेटवर्थ वाला व्यक्ति हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल कैटेगरी में आएगा

आइये यूरोप में भारतीय निवेशक और ट्रेडर सौरव दत्ता के एनालिसिस के हिसाब से जानें हम किस वर्ग में आते हैं। सौरव दत्ता के अनुसार आज के समय में जिस व्यक्ति के पास अपने घर को छोड़कर 10 लाख रुपये लिक्विड नेट वर्थ है, यानि कि जिसको 2 दिन में नगद में बदला जा सके। जैसे सोना, अपने रहने वाले घर के अलावा अलग से प्लॉट भी लिक्विड नेट वर्थ के अंतगर्त आएगा। अगर आपके पास शेयर्स हैं तो वो भी लिक्विड नेट वर्थ के अंतगर्त आएगा।

सौरव दत्ता के अनुसार जिस व्यक्ति के पास 10 लाख रुपये लिक्विड नेट वर्थ है, वह गरीब वर्ग में ही आएगा। वहीं 50 लाख लिक्विड नेटवर्थ वाला व्यक्ति लॉअर मिडिल क्लास में आएगा। सौरव दत्ता की रिपोर्ट के अनुसार 1 करोड़ की नेटवर्थ वाला व्यक्ति मिडिल क्लास कहलायेगा। 2 करोड़ की नेटवर्थ वाला व्यक्ति अपर मिडिल क्लास कहलायेगा। 5 करोड़ की नेटवर्थ वाला व्यक्ति अमीर कहलायेगा। 10 करोड़ की नेटवर्थ वाला व्यक्ति हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल कैटेगरी में आएगा। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में गैंगवार की आहट: लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग, नए गैंग ने ली जिम्मेदारी; पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अंडरवर्ल्ड से जुड़ी गतिविधियों ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात कुख्यात...
spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵