back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Quant Mutual Fund : SEBI ने क्वांट म्यूचुअल फंड के ठिकानों पर की छापेमारी, क्या निवेशकों को होगा नुकसान ?

Sebi on Quant Mutual Fund: सेबी ने क्वांट म्यूचुअल फंड के ठिकानों पर छापेमारी की है। फ्रंट रनिंग मामले में कंपनी के हैदराबाद और मुंबई स्थित कार्यालयों में जब्ती और तलाशी ली गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार। मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने क्वांट म्यूचुअल फंड (Quant Mutual Fund) के ठिकानों पर छापेमारी की है। सेबी ने फ्रंट रनिंग मामले में मुंबई और हैदराबाद में यह कार्रवाई की है। मामले में शुक्रवार को क्वांट डीलर्स और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ हुई थी। संदीप टंडन (Sandeep Tandon) ने क्वांट म्यूचुअल फंड की शुरुआत की थी। साल 2017 में कंपनी को सेबी (SEBI) से लाइसेंस मिला था। क्वांट देश का काफी तेजी से बढ़ने वाला म्यूचुअल फंड रहा है। इसकी एसेट्स 90 हजार करोड़ रुपए है। यह साल 2019 में 100 करोड़ रुपए थी। जनवरी 2024 में इसकी एसेट्स 50 हजार करोड़ रुपए को पार कर गई थी। इसके पोर्टफोलियो में 26 स्कीम और 54 लाख पोर्टफोलियो थे।

क्या होता है फ्रंट रनिंग?

फ्रंट रनिंग का मतलब उन अवैध गतिविधियों से है, जहां फंड मैनेजर या ब्रोकर को आने वाले बड़े ट्रेड की पहले से जानकारी होती है। इस कारण वह पहले से ऑर्डर करते और बड़ा मुनाफा कमाते हैं। ऑपरेशंस से मुनाफा करीब 20 करोड़ रुपए है। सेबी ने अपनी निगरानी टीम द्वारा संदिग्ध ट्रेडिंग पैटर्न को पकड़ा, जिसके बाद उसने फंड हाउस के ऑपरेशन पर नजर रखना शुरू किया। इस कंपनी की जनवरी 2024 में 26 स्कीम और 54 लाख फोलियो का पोर्टफोलियो रहा था। बता दें, मार्केट रेगुलेटर सेबी फ्रंट रनिंग को खत्म करने को म्यूचुअल फंड पर आक्रामक तरीके से कार्रवाई कर रहा।

05 साल में बेहतर रही है परफॉर्मेंस

बीते 5 साल में फंड की परफॉर्मेंस काफी बेहतर रही है। ये स्मॉल कैप फंड 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के फंड को मैनेज करता है। अब तक फंड की परफार्मेंस शानदार रही है। फंड के मैनेजर या कंपनी की इन गड़बड़ी की वजह से निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इससे फंड की विश्वसनीयता गिरेगी। निवेशक फंड से पैसा निकाल सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

SIP की कंपाउंडिंग ने FD और EMI को पीछे छोड़ा, 20 साल के निेवेश के बाद मिलेगा बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में निवेश के लिए लोगों के सामने तीन बड़े रास्ते हैं एसआईपी, एफडी और ईएमआई। एफडी को आम...
spot_img

Latest Stories

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵