back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अग्निपथ योजना बनी मोदी सरकार के गले में फंसी हड्डी, अग्निवीरों को सेंट्रल फोर्सेज में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

केंद्र सरकार केंद्रीय सुरक्षा बलों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने जा रही है। इस साल देश के तीन अहम राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं। जिसको देखकर ये निर्णय लिया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अग्निवीरों की भर्ती से जुड़ी अग्निपथ स्कीम को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिले झटके के बाद बीजेपी की सहयोगी पार्टियां जैसे जेडीयू, एलजेपी भी अग्निपथ स्कीम की समीक्षा की मांग कर रही हैं। विपक्ष के हमलों और सहयोगी दलों के दबाव से अब सरकार बैकफुट पर आ गई है। मोदी सरकार सेंट्रल आर्म्ड फोर्सेज की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने जा रही है। इस संबंध में सरकार लगातार प्रचार कर रही है। 

पूर्व अग्निवीरों को सेंट्रल फोर्सेज में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

अगले 2-3 महीनों में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन क्षेत्रों से भारी संख्या में सैनिक सेना में भर्ती होते हैं। जिसको लेकर अब सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। अग्निवीर मुद्दे को लेकर मोदी सरकार अपने प्रचार में बता रही है कि पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं देनी होगी। इसके अलावा उन्हें उम्र में भी छूट मिलेगी। गौरतलब है कि CAPF भर्तियों में अग्निवीरों को तरजीह दिए जाने का ऐलान सरकार पिछले साल ही कर चुकी है, लेकिन अब बीएसएफ और सीआईएसएफ के चीफ भी इस मामले में ऐलान कर रहे हैं। 

कांग्रेस ने लोकसभा में उठाया अग्निवीर का मुद्दा

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जोर-शोर से अग्निवीर का मुद्दा उठाया था। इस दौरान राहुल गांधी ने वादा किया था कि अगर वो सत्ता में आए तो इस स्कीम को खत्म कर देंगे। हालांकि कांग्रेस सत्ता में तो नहीं आई लेकिन सदन में कांग्रेस अग्निपथ स्कीम को लेकर सरकार पर लगातार हमले कर रही है। राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले ही ड्यूटी के दौरान अग्निवीरों की मौत के बाद मिलने वाले मुआवजे का मुद्दा उठाया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान देश की रक्षा करते हुए अग्निवीर जवान अपनी जान न्योछावर कर रहे हैं और सरकार उनके परिजनों को मुआवजा तक नहीं दे रही है। जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोरशोर से इसका खंडन किया।

लोकसभा में बीजेपी की कम सीटें आने में अग्निवीर की थी अहम भूमिका

इस दौरान कई ऐसे मृतक अग्निवीरों के परिजन सामने आए जिन्होंने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी के द्वारा अग्निवीर का मुद्दा उठाये जाने के बाद उनको मुआवजा दिया गया। जबकि उनके बेटे की मौत को 1 साल हो चुके हैं। जिसके बाद सरकार बैकफुट पर आ गई। लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीटें घटने का बड़ा कारण अग्निवीर को भी माना गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में हालात चिंताजनक, लोकसभा में बोले PM मोदी- भारतीयों की सुरक्षा सर्वोपरि; तेल-गैस सप्लाई पर दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लोकसभा में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵