back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायबरेली में शहीद अंशुमान सिंह की मां से मिले राहुल गांधी, शहीद की मां बोली- ठीक नहीं है अग्निवीर योजना

रायबरेली में राहुल गांधी ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं राहुल के जाने के बाद शहीद की मां ने कहा कि अग्निवीर योजना सही नहीं है।

नई दिल्ली/रफ्तार न्यूज। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। राहुल से मुलाकात के बाद शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मां मंजू सिंह ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना सही नहीं है। इसे बंद कर देना चाहिये। उन्होंने कहा कि सेना में सभी को समान सम्मान मिलना चाहिये। 

राहुल गांधी ने शहीद के परिवार को दिया मदद का भरोसा

दरअसल राहुल से मुलाकात के बाद अंशुमान सिंह की मां मंजू सिंह और पिता रवि प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान रवि प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। उन्होंने परिवार से हालचाल पूछा। राहुल गांधी ने कहा कि देश के लिए आपके बेटे ने शहादत दी है। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान राहुल गांधी ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

ठीक योजना नहीं है अग्निवीर- शहीद की मां मंजू सिंह

वहीं शहीद अंशुमान सिंह की मां मंजू सिंह ने कहा कि अग्निवीर योजना ठीक नहीं है। सेना में सभी को सम्मान मिलना चाहिये। उन्हें पक्ष और विपक्ष दोनों का सहयोग मिल रहा है। सरकार अच्छा काम कर रही है लेकिन और बेहतर काम करने की जरूरत है। 

संसद में राहुल गांधी ने उठाया था अग्निवीर का मुद्दा

गौरतलब है कि संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भी राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना का मुद्दा उठाया था। उन्होंने इसे सैनिकों को अपमानित करने वाला भी कहा था। अग्निवीर योजना की तुलना राहुल गांधी ने ठेका मजदूरी से की थी। जिसका विरोध भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी तब संसद में ही किया था। जिसके बाद काफी हो हल्ला मचा। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...