back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengal Bandh: BJP का बंगाल बंद, नॉर्थ 24 परगना में रेलवे ट्रैक पर उतरे कार्यकर्ता, उत्तरी दिनाजपुर में आगजनी

बीते दिन हुई नबन्ना अभियान के दौरान लाठीचार्ज के विरोध में BJP ने आज 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया है। बंद के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर विरोध करते दिखाई दिए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता के RG Kar अस्पताल में हुए डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले पर बवाल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को छात्रों ने नबन्ना अभियान के तहत मार्च निकाला था जो देखते ही देखते इतना उग्र हो गया कि कोलकाता पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। आज लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी ने 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया है।

नॉर्थ 24 परगना में रेलवे ट्रैक पर किया विरोध प्रदर्शन, 2 विधायक हिरासत में

12 घंटे के बंगाल बंद को सफल बनाने के लिए बीजेपी समर्थकों ने सुबह से ही मोर्चा संभाल लिया है। नॉर्थ 24 परगना में बीजेपी विधायक अशोक कीर्तनिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बनगांव स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। जबकि बीजेपी के दो विधायक मालती राव रॉय और मिहिर गोस्वामी, जो कूचबिहार में बसों को चलने से रोक रहे थे, उन्हें भी हिरासत में लिया गया है। उत्तरी दिनाजपुर से भी परेशान करने वाली खबर आ रही। बंद को सफल बनाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हुए है जिसके दौरान उन्होंने एक शख्स से मारपीट की है। इस घटना के बाद वहां आगजनी की खबर आ रही है।

हेलमेट पहने दिखे बस ड्राइवर

मंगलवार को हुए लाठीचार्ज के बाद हिंसा का दौर बना हुआ है, इसका असर यह हुआ कि अपनी सुरक्षा के लिए हावड़ा में बस ड्राइवर हेलमेट पहने दिखे। इनका कहना है कि हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने हेलमेट पहना है।

बीजेपी की दो टूक- ‘विरोध जारी रहेगा’

बीजेपी इस मामले में किसी भी प्रकार की कोताही बरतने के मूड में नहीं है। बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा- ‘ममता सरकार का रवैया बहुत घिनौना है। इनकी रीढ़ की हड्डी ही नहीं है। पुलिस प्रदर्शनकारियों पर रसायन मिश्रित वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है। ममता सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है। हमारा विरोध जारी रहेगा।’

Advertisementspot_img

Also Read:

बाबरी मस्जिद विवाद पर सियासी तकरार जारी, हुमायूं कबीर ने सुवेंदु अधिकारी को दिया जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूँ कबीर ने पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और Suvendu Adhikari पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...