back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengal Bandh: नबन्ना मार्च के दौरान पुलिस की बर्बर कार्रवाई को लेकर BJP ने कल बुलाया बंगाल बंद

इस बीजेपी नेता मजूमदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल की पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पानी की बौछारें कर रही है। इसको लेकर हमने बंगाल बंद बुलाया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता रेप केस मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राज्य सचिवालय नबन्ना तक मार्च निकाल रहे लोगों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में BJP ने 28 अगस्त को 12 घंटे के लिए पश्चिम बंगाल बंद करने का आह्वान किया है। पुलिस ने नबन्ना की ओर बढ़ रही लोगों की भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। 

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने ममता पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने नबन्ना मार्च को लेकर कहा कि हमें हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। क्योंकि यह निरंकुश शासक लोगों की आवाज नहीं सुन रही है। जो लोग मृत डॉक्टर बहन को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्हें न्याय देने के बजाय ममता बनर्जी की पुलिस शांतिप्रिय लोगों के साथ बर्बर व्यवहार कर रही है। ये लोग महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल चाहते हैं।

बंद का समय क्या रहेगा ?

बीजेपी के द्वारा बुलाया गया बंद सुबह 6.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक चलेगा। इस बीजेपी नेता मजूमदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल की पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पानी की बौछारें कर रही है। हावड़ा ब्रिज पर छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। वहीं कॉलेज स्ट्रीट पर छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि कृपया इस बर्बरता को तुरंत रोका जाए।

सुवेंदु अधिकारी ने लगाया ये आरोप

विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ये भी आरोप लगाया कि नबन्ना अभियान के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर ममता सरकार की पुलिस ने बर्बरता की। उन्होंने प्रशासन के द्वारा की जा रही बर्बरता को तुरंत रोकने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी पश्चिम बंगाल को ठप कर देगी।

प्रशासन की बर्बरता में कई छात्र हुए हैं घायल

सुवेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि प्रशासन की इस बर्बर कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त विनीत गोयल और डीजीपी ने अगर ये बर्बरता बंद नहीं की तो हम चुप नहीं बैठेंगे। सुवेंदु ने कहा कि हम छात्र आंदोलन में शामिल नहीं हो रहे हैं क्योंकि उन्होंने हमें आगे नहीं आने को कहा है। लेकिन हमलोग उनके साथ हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बाबरी मस्जिद विवाद पर सियासी तकरार जारी, हुमायूं कबीर ने सुवेंदु अधिकारी को दिया जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूँ कबीर ने पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और Suvendu Adhikari पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...