back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

होटलों में फर्जी बुकिंग मामले में OYO को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई अंतरित रोक

राजस्थान हाईकोर्ट ने समस्कारा रिजॉर्ट और ओयो फर्जी बुकिंग के जरिए कथित तौर पर मोटी कमाई करने के मामले में ओयो का बड़ी राहत दी है। तो वही, रिजॉर्ट को GST नोटिस भेजा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । राजस्थान हाईकोर्ट ने ओयो और संस्‍कारा रिजॉर्ट के बीच चल रहा विवाद पर एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने रिजॉर्ट के फर्जी बुकिंग के जरिए कथित तौर पर कमाई बढ़ाने के मामले में OYO के खिलाफ कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाई है। कंपनी की और से दायर याचिका पर जस्टिस प्रवीर भटनागर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। इस मामले में रिजॉर्ट के डायरेक्टर मदन जैन को 2.7 करोड़ रुपए का GST नोटिस थमाया है। इस मामले की सुनाई करते हुए जस्टिस प्रवीर भटनागर अन्य पक्षों से दो सप्ताह में जवाब तलब किया है। 

फर्जी बुकिंग में हेराफेरी करने का आरोप 

जयपुर के समस्कारा रिजॉर्ट ने अपनी FIR में बताया था कि OYO पर 22.5 करोड़ रुपए की फर्जी बुकिंग दिखाकर मोटी कमाई करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद रिजॉर्ट को GST नोटिस भेजा गया। रिजॉर्ट ने दावा किया कि OYO ने राज्य के कई होटलों और रिजॉर्ट में इसी तरह की रणनीति का इस्‍तेमाल किया लेनदेन में हेराफेरी की, जिसकी वजह से उन्हें टैक्स वसूली के नोटिस भेजे जा रहा थे। 

बुकिंग के पैसे सीधे होटल और रिसॉर्ट्स को ही जाते- ओयो

OYO की तरफ से पैरवी करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता आरबी माथुर और लिपि गर्ग ने बताया कि संस्‍करा रिजॉर्ट ने GST विभाग से टैक्स में राहत के लिए हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। आरबी माथुर ने कहा कि, इसके बाद रिजॉर्ट संचालकों ने टैक्स दायित्व से बचने के लिए 9 अप्रैल को OYO के खिलाफ FIR करा दी। ऐसे में OYO पूरी तरह से केवल कमिश्न पर काम करता है। बुकिंग के पैसे सीधे होटल और रिसॉर्ट्स को ही जाते हैं।

 दो सप्‍ताह में मांगा जवाब 

उन्‍होने कहा कि बुकिंग पर टैक्स का देने की जिम्‍मेदारी संबंधित होटल की है। टैक्स दायित्व से बचने के लिए ओयो के खिलाफ निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। इसपर कोर्ट ने OYO के खिलाफ दर्ज FIR में किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाते हुए दूसरे पक्षकारों से दो हफ्ते में जवाब मांगा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

SBI vs Post Office: 5 साल की FD में कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न? जानिए कहाँ होगा आपका पैसा दोगुना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यदि आप सुरक्षित निवेश के विकल्प की तलाश में हैं और 5 साल की अवधि के लिए एफडी (Fixed Deposit) खोलने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...