back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘BJP की राजनीति केवल नफरत फैलाने की’ दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर देवेंद्र यादव ने उठाए गंभीर सवाल

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर पटाखों के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला है जिसमें उन्होनें कहा कि बीजेपी की दोहरी नीति एक बार फिर उजागर हो गई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बीजेपी पर पटाखों के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला है, जहां उन्होंने कहा कि बीजेपी की दोहरी नीति एक बार फिर उजागर हो गई है। एक ओर पार्टी प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर सख्त कदम उठाने की बात करती है, तो दूसरी ओर पटाखों पर प्रतिबंध का विरोध करने का दिखावा करती है। यदि बीजेपी वाकई प्रतिबंध के खिलाफ है, तो वह सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका क्यों नहीं दायर करती?

दिल्ली में देवेंद्र यादव ने बीजेपी पर पटाखों के प्रतिबंध को लेकर हमला बोलते हुए दोहरी नीति का आरोप लगाया है जिसमें उन्होनें आरोप लगाते हुए कहा, बीजेपी सिर्फ दिखावा करना जानती है। थर्मल पावर प्लांट्स को छूट देकर प्रदूषण बढ़ा रही है। और पटाखों पर बैन लगाती है। 

बीजेपी की राजनीति केवल नफरत फैलाने की: देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव ने आगे इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाते हुए कहा, बीजेपी का असली मकसद समाज में नफरत और संदेह का ज़हर फैलाना है ताकि, इनकी सत्ता की राजनीति चलती रहे। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए बीजेपी सुप्रीम कोर्ट और पर्यावरण कानूनों की दुहाई देती है, लेकिन विपक्ष में रहने पर ही वह हिंदू हितैषी बनने का नाटक करने लगती है। बीजेपी का केवल एक ही धर्म है, सत्ता की प्राप्ति के लिए समाज में नफरत फैलाना। बीजेपी ने पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर लोगों को यह कहकर संशय पैदा किया कि, यह प्रतिबंध धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है, लेकिन सत्ता में आते ही इस मुद्दे पर तुरंत पलटी मार गई। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी के साथ-साथ आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दिल्ली में यदि पहले ही ठोस कदम उठाए गए होते, तो आज प्रदूषण की यह स्थिति नहीं होती। मौजूदा हालात में, जब महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, आम आदमी के पास पटाखे जलाने के लिए पैसे ही नहीं है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए प्रतिबंधों का जमीन पर कोई असर नहीं दिखता। यदि बीजेपी वाकई प्रदूषण को लेकर गंभीर है। तो, उसे एनसीआर में चल रहे पावर प्लांट्स पर भी सख्ती दिखानी चाहिए। उन्होंने, आरोप लगाया कि इन प्लांट्स को हर बार छूट दी जाती है। इससे साफ मालूम होता है कि, सरकार की मंशा केवल प्रतीकात्मक कार्यवाही तक सीमित रह गई है। 

मनोज तिवारी को याद दिलाया वादा

देवेंद्र यादव ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को भी आड़े हाथों लिया। उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे को याद दिलाते हुए कहा कि मनोज तिवारी ने चुनाव जीतने के बाद पटाखों पर प्रतिबंध हटाने का वादा किया था। लेकिन अब तक उनका वह वादा अधूरा है। देवेंद्र यादव ने मांग की कि, मनोज तिवारी को सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए। 

पटाखे फोड़ने और बेचने पर लगा एक साल का प्रतिबंध

सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने दिवाली से पहले एक साल के लिए पटाखों के इस्तेमाल और उसके बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके चलते दिल्लीवाले इस बार भी दिवाली पर पटाखे नहीं जला सकेंगे। यादव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करती है, लेकिन जनता को बीजेपी जैसी दोमुंही राजनीति से सावधान रहने की भी सलाह दी जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता पोर्ट (Kolkata Port) की सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है क्योंकि यहां चौतरफा...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵