नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के लगातार विवादों में रहने से एक बार फिर उसकी किरकिरी हो रही है। इस बार बोर्ड में एक बड़ा घोटला सामने आया है। दरअसल, एक ऑडिट रिपोर्ट में बोर्ड के अंदर करोड़ों रूपये के धांधली का खुलासा हुआ है। पाकिस्तान के ऑडिटर जनरल ने PCB में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं, कॉन्ट्रैक्ट का आवंटन और इलीगल अपॉइंटमेंट का पर्दाफाश किया है।
ऑडिट रिपोर्ट में बोर्ड के अंदर हुई वित्तीय गड़बड़ी का पर्दाफाश हुआ है। इस रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं। इसके अनुसार, इसमें अंतर्राष्ट्रीय मैचों के दौरान सिक्योरिटी में लगे पुलिस वालों के खाने के लिए 63.39 मिलियन रूपये (6 करोड़ 33 लाख और 90 हजार रूपये) की पेमेंट शामिल है।
3 कोच की गलत तरह से नियुक्ति
इसमें कराची के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अंडर-16 एज ग्रुप के 3 कोच की गलत तरह से नियुक्ति करने की भी बात सामने आई है, इनकी सैलरी में 5.4 मिलियन रुपये (54 लाख) खर्च हुए। इसमें बिना ओपन कॉम्पिटिशन के टिकट अनुबंधों के अनियमित आवंटन का भी खुलासा किया गया है।
मैच फिक्सिंग का शक
रिपोर्ट के अनुसार, मैच अधिकारियों को ज्यादा पेमेंट किया गया है, इससे मैच फिक्सिंग की आशंका जताई गई है। अधिकारियों को 39 लाख पाकिस्तानी रूपये से कई अधिक का भुगतान किया गया। इसके आलावा, रिपोर्ट में मीडिया निदेशक की नियुक्ति पर हर महीने 9 लाख रूपये के खर्च की भी बात कही गई है।
मोहसिन नकवी हैं PCB के अध्यक्ष
PCB के लिए पिछले कुछ साल जोखिम भरे रहे है। दिसंबर, 2022 में बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा को चेयरमैन पद से हटा दिया था। इसके बाद दिसंबर 2022 से जून 2023 तक नजम सेठी और इसके बाद जून 2023 से 2024 तक जका अशरफ अध्यक्ष रहे। तब से लेकर अभी तक इस पद पर मोहसिन नकवी बने हुए हैं।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, इसमें मैच फीस के रूप में 38 लाख रूपये का ज्यादा पेमेंट करने की बात सामने आई है। फरवरी से जून 2024 के बीच यूटिलिटी चार्ज, आवास के भुगतान और POL के रूप में अध्यक्ष को 41.7 लाख रूपये का पेमेंट किया गया, जो अनऑथराइज्ड था।
अपॉइंटमेंट पर भी सवाल
रिपोर्ट ने सवाल खड़े किए है कि, बिना किसी प्रक्रिया के अक्टूबर 2023 में मीडिया डायरेक्टर की नियुक्ति कर दी गई। इस पद के लिए 17 अगस्त को विज्ञापन आया। इसकी नियुक्ति, नियुक्ति की मंजूरी, नियुक्ति पत्र, एग्रीमेंट पर साइन और जोइनिंग का सारा काम एक ही दिन हो गया।





