back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉलीवुड स्टार गोविंदा को लगी गोली, रिवॉल्वर साफ करते समय हुआ हादसा, अब खतरे से हैं बाहर

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को पैर में गोली लग गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताई जा रही है कि गोली उनके रिवॉल्वर से ही चली है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को पैर में गोली लग गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताई जा रही है कि गोली उनके रिवॉल्वर से ही चली है। ये घटना मंगलवार सुबह 4.45 बजे की है।

ऐसे हुआ ये हादसा 

बॉलीवुड स्टार गोविंदा को गोली लग गई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक यह पता चला है कि रिवॉल्वर उनकी खुद की थी जिसका लाइसेंस था। एक्टर रिवॉल्वर को घर पर ही साफ कर रहे थे और रिवॉल्वर उनके हाथ से नीचे गिर गई। इसके बाद गोली जाकर उनके पैर के घुटने के पास जाकर लगी।

अब खतरे से बाहर हैं गोविंदा 

रिपोर्ट के अनुसार पता चल रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ गोविंद अपने घर में अकेले थे। और कोलकाता जाने वाले वाले थे इसके लिए वो अपना समान पैक कर रहे थे। एक्टर हमेशा रिवॉल्वर अपनी सेफ्टी के तौर पर ले जाते हैं। लेकिन आज जब एक्टर रिवॉल्वर साफ कर रहे थे तो इस दौरान गोली चल गई और उनके घुटने पर जाकर लगी। रिपोर्ट के अनुसार यह भी बताया गया कि खून काफी बह गया था जिसके कारण उन्हें नजदीकी अस्पताल में एडमिट करना पड़ा। इसके बाद अब गोविंदा के मैनेजर ने आज तक से बात करते हुए कहा कि वह अभी खतरे से बाहर हैं। लेकिन अभी तक उनके परिवार वालों में से किसी का कोई बयान नहीं आया है। 

गोविंद वर्कफ्रंट 

गोविंदा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। एक्शन और कॉमेडी से उन्होंने लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीत हैं। वो अक्सर अपने अंदाज से लोगों को दीवाना बनाते हैं। केवल एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनके डांस और उनके स्टाइल से भी लोगों को काफी प्रभावित होते हैं। आज के तौर पर भी लोग उनके जैसे एक्टर बनना और एक्टिंग करना चाहते हैं।

https://www.whatsapp.com/channel/0029VaffUM7I7Be7ERRVfL2L

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस समय अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵