back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली शराब घोटाला मामले में BRS नेता के.कविता को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Delhi Liquor Scam Case: BRS नेता के.कविता को दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने के.कविता की जमानत याचिका को खारिज कर दिया हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। BRS नेता के.कविता को दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने के.कविता की जमानत याचिका को खारिज कर दिया हैं। ये जमानत याचिकाएं CBI और ED मामलों में दाखिल की गई थी, जिन्हें हाईकोर्ट ने आज खारिज कर दिया है। 

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की एकल जज पीठ ने सुनाया फैसला

के.कविता की ईडी और सीबीआई मामले में दाखिल जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की एकल जज पीठ ने फैसला सुनाया हैं। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने के. कविता की याचिकाओं को खारिज कर दिया। बता दें कि जस्टिस शर्मा ने 28 मई को सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

ED और CBI ने इस याचिका का किया विरोध 

आपको बता दें कि हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई और ईडी ने के. कविता की जमानत याचिका का विरोध किया था। सीबीआई और ईडी ने याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि उन्होंने ‘घोटाले’ के पीछे की साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बीआरएस में सक्रिय नेता और तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य होने के नाते वह ‘कमजोर’ महिलाओं के साथ समानता की मांग नहीं कर सकती हैं। एजेंसी ने आगे कहा कि के. कविता अपने रसूख और पद के चलते जमानत पर बाहर रहते हुए सबूतों से छेड़छाड़ करने और गवाहों को प्रभावित कर सकती है।

BRS की दायर याचिका में क्या था?

गौरतलब है कि भारत राष्ट्र समिति (BRS) द्वारा दायर याचिका में कहा गया था कि केंद्र सरकार के सदस्यों और ईडी-सीबीआई की मिलीभगत से उनके खिलाफ साजिश ये रची गई है। आगे उन्होंने कहा कि उनकी इस घोटाले में संलिप्तता का कोई भी तथ्य अभी तक नहीं मिला है। जांच एजेंसियों की जांच में समझौता किया गया है और ये सब राजनीतिक मंसूबों के तहत किया जा रहा है। 

ईडी ने के. कविता को हैदराबाद से किया था गिरफ्तार

आपको बता दें कि ईडी ने के. कविता को हैदराबाद में उनके पिता चंद्रशेखर राव के आवास से लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। उनके उपर दिल्ली शराब घोटाले में अहम साउथ ग्रुप का हिस्सा होने का आरोप लगा है। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस लॉबी ने कथित तौर पर अपनी व्यावसायिक जरूरतों के अनुसार दिल्ली सरकार की शराब नीति में बदलाव करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...