back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajya Sabha by-election:अब राज्यसभा उपचुनाव में NDA और INDIA गठबंधन में छिड़ेगी जंग, 10 सीटों पर होगा उपचुनाव

10 सीटों पर राज्यसभा उपचुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर NDA और INDIA गठबंधन फिर से एक दूसरे के सामने आएंगे। हालांकि इस उपचुनाव में एनडीए का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा में भी NDA और INDIA गठबंधन आमने सामने है। लोकसभा चुनाव के बाद खाली राज्यसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी गई है। इस उपचुनाव के बाद राज्यसभा में एनडीए को बढ़त मिलने के आसार हैं। 

जिन राज्यों में राज्यसभा के उपचुनाव होने हैं। वहां पर बीजेपी या बीजेपी गठबंधन की सरकार है। इसलिए ये माना जा रहा है कि इस उपचुनाव के बाद राज्यसभा में INDIA गठबंधन की ताकत घटने वाली है। बिहार, महाराष्ट्र और असम में दो-दो सीटें खाली हुई हैं। वहीं राजस्थान, हरियाणा, त्रिपुरा, और मध्य प्रदेश से एक-एक सीटें खाली हुई है। 

इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से दो राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल और दीपेंद्र हुड्डा को जीत मिली है। वेणुगोपाल राजस्थान से राज्यसभा पहुंचे थे। तो वहीं दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा से राज्यसभा गए। दोनों जगहों पर बीजेपी की सरकार है।

इसके अलावा बिहार, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा और मध्य प्रदेश में भी बीजेपी या बीजेपी गठबंधन की ही सरकार है। जिसको देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन सभी राज्यों में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव में बीजेपी ही जीत सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

संजय राउत का चेतावनी भरा बयान: INDIA अलायंस सिर्फ चुनाव से पहले नहीं, हमेशा रहे सक्रिय और संगठित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने INDIA अलायंस की वर्तमान स्थिति पर खुलकर टिप्पणी की है और कहा कि यह गठबंधन केवल...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...