back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajya Sabha Election: राज्यसभा वोटिंग के बीच सपा को लगा बड़ा झटका, मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने दिया इस्तीफा

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के मुख्य व्हिप मनोज पांडेय ने राज्यसभा वोटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी के मुख्य व्हिप ने राज्यसभा चुनाव के बीच पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। समाजवादी पार्टी के लिए एक बहुत बड़ा झटका लगा है। सपा के 5 विधायकों ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से आज मुलाकात की है। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए 10 सीटों के पर चुनाव लड़ा जा रहा है। ऐसे में क्रॉस वोटिंग की भी संभावना बढ़ गई है।

समाजवादी पार्टी को लगा झटके पे झटका

राज्यसभा चुनाव के दौरान यूपी में आज समाजवादी पार्टी और भाजपा में भीषण संग्राम चल रहा है। विधानसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी को आज झटके के उपर झटका लग रहा है। सबसे पहले समाजवादी पार्टी के मुख्य व्हिप ने राज्यसभा चुनाव के बीच पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उसके बाद समाजवादी पार्टी के 5 विधायकों ने सीएम मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की भी चर्चा है, समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल की भी क्रॉस वोटिंग कर सकती हैं। इस बीच बदायूं के विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है, उन्होंने BJP को वोट डाला है।

अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

समाजवाजी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मीडियाकर्मियों से बातचीत करने के दौरान BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “BJP जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है। सरकार के खिलाफ वोट डालने के लिए साहस चाहिए। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मानना है कि ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल देना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि “पल्लवी पटेल के मन में क्या चल रहा है। मैं किसी कि अंतर आत्मा को नहीं पढ़ सकता। सरकार का दवाब इतना होता है। वे हमारे पार्टी के नेताओं को फोन करते हैं उन्हें डराते हैं, धमकाते हैं, वोट देने से रोकते हैं। उनके उपर चल रहे मुकदमों को लेकर चेतावनी देते हैं। सरकार हमारे विधायकों को लालच देते हैं उन्हें भविष्य में मंत्री बनाने का वादा करते हैं।” अखिलेश यादव ने आगे कहा “जो डर गए वो घर गए।”

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलकर गदगद दिखे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कहा- नकली संतो का होगा अंत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी की सियासत में इस समय जो एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है वह है शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेशवारनंद सरस्वती। इन...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...