back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CAIT का बड़ा ऐलान, 1 मई से पाकिस्तान के साथ सभी व्यापार समझौते रद्द, जाने PAK पर क्‍या पड़ेगा प्रभाव ?

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में देशभर के व्यापारी एकजुट हो गये हैं। व्यापारियों के संगठन CAIT ने फैसला लिया है कि 1 मई से पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार का व्यापार समझौता नहीं होगा।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत लोगों में पाकिस्‍तान के खिलाफ भारी आक्रोश है। हर तरफ इस घटना की घोर निंदा की जा रही है। इसी बीच, देशभर के व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला प्रमुख संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने बड़ा फैसला लिया है। CAIT ने घोषणा की है कि 1 मई से पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार का व्यापार समझौता नहीं किया जाएगा। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब तक पाकिस्तान के साथ हुए सभी व्यापारिक समझौते भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए जाएंगे। 

यह निर्णय ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित CAIT की अखिल भारतीय बैठक में लिया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भारतीय ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए पाकिस्तान के साथ सभी व्यापारिक संबंध समाप्त किए जाएं। गौरतलब है कि CAIT से देशभर के करीब 9 करोड़ व्यापारी जुड़े हुए हैं और इसके माध्यम से पाकिस्तान के साथ करीब 1 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक व्यापार होता है। अब यह पूरा व्यापारिक लेनदेन बंद कर दिया जाएगा।

अब नहीं होगा इन वस्तुओं का आयात, व्यापारियों ने लिया बड़ा फैसला

CAIT के अध्यक्ष बी.सी. भारतीय ने जानकारी दी कि भारतीय व्यापारी अब पाकिस्तान से शक्कर, सीमेंट, लोहा, वाहन के कल-पुर्जे और इलेक्ट्रिकल उत्पाद जैसे सामानों का आयात नहीं करेंगे। यह निर्णय 1 मई से प्रभावी होगा। उन्होंने बताया कि यह कदम सिर्फ व्यापारिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय भावना से प्रेरित है। जिस तरह सरकार ने पाकिस्तान की ओर बहने वाले पानी को रोकने का निर्णय लिया है, उसी भावना के साथ देश के व्यापारी भी अब पाकिस्तान से हर तरह के व्यापारिक संबंध समाप्त करने जा रहे हैं।

व्यापारियों ने यह भी कहा कि इस निर्णय की औपचारिक जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय, वित्त मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय को जल्द ही दी जाएगी। बी.सी. भारतीय के अनुसार, इस कदम से पाकिस्तान को आर्थिक रूप से भी नुकसान पहुँचेगा और यह देशहित में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

ड्राई फ्रूट्स के आयात पर भी रोक, व्यापारियों ने तोड़े सभी अनुबंध

CAIT ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान से आने वाले ड्राई फ्रूट्स के आयात को भी अब पूरी तरह बंद किया जाएगा। इस व्यापार से जुड़े भारतीय व्यापारियों ने सभी मौजूदा अनुबंधों को रद्द करने का निर्णय लिया है। संगठन का कहना है कि यह कदम देशहित को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के व्यापारिक संबंध पहले ही तनावपूर्ण रहे हैं। फरवरी 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। जहां वर्ष 2018 में भारत-पाकिस्तान के बीच वार्षिक व्यापार लगभग 3 बिलियन डॉलर था, वहीं यह आंकड़ा 2024 तक घटकर केवल 1.2 बिलियन डॉलर रह गया है। CAIT का मानना है कि अब यह अंतिम रूप से समाप्ति की ओर है, जिससे पाकिस्तान पर आर्थिक दबाव और अधिक बढ़ेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi Bandh : पहलगाम हमले के खिलाफ आज दिल्‍ली बंद का आव्‍हान, जानिए क्या खुला और क्या नहीं ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...