back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असम में ‘Family Man 3’ एक्टर Rohit Basfore का हुआ निधन, परिवार ने लगाया ये गंभीर आरोप

'फैमिली मैन 3' के एक्टर रोहित बासफोर की गुवाहाटी में एक झरने के पास बहुत ही रहस्यमयी हालात में लाश मिली है। परिवारजन ने इस हत्या के जांच की मांग की है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फैमिली मैन 3 के उभरते हुए अभिनेता रोहित बासफोर असम के गुहावटी में रहस्मयी हालात में मृत पाएं गए है। पेशे से मार्शल आर्ट और जिम्नास्टिक कोच रहे रोहित बसफोर गुवाहाटी के रहने वाले थे। साथ ही वेब सीरीज़ ‘द फैमिली मैन’ के आगामी सीज़न 3 की शूटिंग में शामिल भी थे। 

वेब सीरीज फैमिली मैन 3 का हिस्सा रहे

आगामी वेब सीरीज फैमिली मैन 3 का हिस्सा रहे 25 वर्षीय अभिनेता रोहित बसफोर, रविवार दोपहर को गुवाहाटी के एक झरने में मृत हालत में पाएं गए है, वहां मौजूद पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब 4 बजे रानी के जालुकफाम झरने में डूबने की दुर्घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत गोताखोरों के साथ बचाव अभियान शुरू किया। लंबे समय तलाशी के बाद आखिरकार पीड़ित के शव को बरामद कर लिया गया। 

परिवार ने पुलिस से गहन जांच की मांग की है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित दोस्तों के साथ गुहावटी के झरने के पास पिकनिक मनाने गए थे, लेकिन इस सैर ने उनकी जिंदगी ही छीन ली। परिवार ने इसे हादसा नहीं, बल्कि साजिशन हत्या बताया है। साथ ही इस मौत पर सवाल खड़े करते हुए पुलिस से गहन जांच की मांग की है।

द फैमिली मैन जासूसी एक्शन मूवी

बता दे कि, भारतीय मूल स्ट्रीमिंग सीरीज़ में से एक थ्रिलर द फैमिली मैन राज एंड डीके द्वारा बनाई जानेवाली एक जासूसी एक्शन मूवी है। जिसमें शारिब हाशमी, प्रियामणि और अश्लेषा ठाकुर के साथ मनोज बाजपेयी जैसे मंझे कलाकार शामिल है। इसके पहले नीरज माधव और दूसरे सीजन में जयदीप अहलावत ने मुख्य खलनायक की भूमिका निभाई थी। 

पोस्टमॉर्टम में मिले रोहित के बॉडी पर चोट के निशान

रिपोर्ट के अनुसार गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हुए पोस्टमॉर्टम में रोहित के बॉडी पर कई निशान पाएं गए है, जो संदेह पैदा करती हैं कि क्या यह वाकई हादसा था या हत्या । परिवार के आरोपों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद अब मामले की गहराई से जांच शुरू हो गई है।

परिवार को हत्या का शक

रोहित बासफोर के परिवार ने बताया कि, रोहित का हाल ही में कुछ लोगों के साथ पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें रंजीत बासफोर, अशोक बासफोर, और धरम बासफोर ने रोहित को जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही एक जिम मालिक अमरदीप पर शक जताया गया है, हैरानी की बात ये है कि जिसने इस सैर के लिए रोहित को बुलाया था। वे चारों आरोपी घटना के बाद से गायब है, जिसके बाद पुलिस तलाशी में जुटी हुई है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने एक से बढ़कर एक फिल्म और सीरीज रिलीज होती रहती हैं जिसे देखकर दर्शक ने...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...