back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र सरकार ने नीति आयोग की नई टीम का किया गठन, पीएम मोदी बने अध्यक्ष, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह भी हैं शामिल

केंद्र सरकार ने नीति आयोग की नई टीम का गठन कर दिया है। इस नई टीम की अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री शाह को भी जगह मिली है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने नीति आयोग की नई टीम का गठन किया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस टीम का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सुमन बेरी को उपाध्यक्ष की कुर्सी दी गई है। नीति आयोग की नई टीम में 4 लोगों को पू्र्णकालिक सदस्य बनाया गया है। जिसमें वीके सारस्वत, प्रोफेसर रमेश चंद, डॉ. वीके पॉल और अरविंद विरमानी हैं।

इन लोगों को एक्स ऑफिसो सदस्य के तौर पर मिली जगह

वहीं नीति आयोग की टीम में एक्स ऑफिसो सदस्यों के तौर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जगह दी गई है। 

विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर इन्हें मिली जगह

नीति आयोग की नई टीम में विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी और MSME मंत्री जीतन राम मांझी को जगह मिली है। इसके अलावा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू, आदिवासी मामलात मंत्री जुअल ओरम, महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राव इंद्रजीत सिंह भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

नई टीम में एनडीए के सहयोगी दलों को मिली जगह

नीति आयोग की टीम में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं को भी जगह मिली है। इस टीम में जदयू के राजीव रंजन सिंह, जनता दल सेक्युलर के एचडी कुमारस्वामी, लोजपा रामविलास के चिराग पासवान, टीडीपी के राममोहन नायडू को भी शामिल किया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। पूरे एक महीने तक चले रमजान के...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵