back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM योगी ने गाजियाबाद को बड़ी सौगात देने का किया ऐलान, वेस्टर्न यूपी के लोगों को भी मिलेगा इसका बड़ा लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद को बड़ी सौगात देने का ऐलान कर दिया है। जिससे वेस्टर्न यूपी के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली AIIMS के चक्कर काटने से राहत मिलने वाली है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के लोगों के लिए बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है। इसका लाभ मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 अक्टूबर 2024 को मेरठ में राज्य कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित ईएसआईसी (ESIC) हॉस्पिटल के शिलान्यास के मौके पर ऐलान करते हुए कहा कि गाजियाबाद में दिल्ली एम्स का सेटेलाइट सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार जमीन देगी। सीएम योगी ने कहा कि जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।

गाजियाबाद में दिल्ली एम्स का सेटेलाइट सेंटर बनाया जाएगा

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले कार्यक्रम अखिल भारतीय आयुर्वेद सम्मेलन में मेरठ से ऑनलाइन शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली AIIMS से आग्रह किया है कि गाजियाबाद में दिल्ली एम्स का सेटेलाइट सेंटर बनाया जाए, इसके लिए जमीन हम देंगे। ताकि इसका सीधा लाभ मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर के लोगों मिल सके।

मेरठ के श्रमिकों को लखनऊ की तरह ही मेडिकल सुविधा मिलेगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ कंकरखेड़ा के मार्शल पिच पर ESIC अस्पताल के शिलान्यास समारोह को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि मेरठ एक बड़े अवसंरचना केंद्र के रूप में उभर कर सामने आया है। एक्सप्रेसवे बन गया, रैपिड रेल आ गई है। गंगा एक्सप्रेसवे भी बन रहा है, कुंभ स्नान करने के लिए इसी से होकर जाइएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में आगे कहा कि मेरठ के श्रमिकों को लखनऊ और गोरखपुर के अस्पताल की तरह ही मेडिकल सुविधा मिलेगी। वर्ष 2017 के बाद राज्य के 75 जिलों में से 64 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन हैं या बन रहे हैं। बाकि के 11 जिलों में भी जल्द मेडिकल कॉलेज बनेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रत्येक कमिश्नरी पर अटल आवासीय विद्यालय बनाए गए हैं। इनमे बच्चों के लिए निशुल्क अध्ययन, रहने एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

फलाहारी महाराज की CM योगी से मांग, लिखा पत्र, बोले- ‘मुसलमानों को बृज की होली से दूर रखा जाए’

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मथुरा की प्रसिद्ध बृज होली को लेकर एक नई बहस खड़ी हो गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मामले...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...