back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Airport: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मृतकों और घायलों के लिये किया मुआवजे का ऐलान

दिल्ली एयरपोर्ट पर हुए हादसे के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजारापू ने मौके का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने मुआवजे का ऐलान किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार न्यूज। आज 28 जून दिन शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर 1 की छत का एक हिस्सा नीचे खड़ी कारों पर गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हो गए हैं। अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजारापू ने मौके का मुआयना किया और मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। वहीं दमकल विभाग के द्वारा किए जा रहे राहत और बचाव कार्य को अब रोक दिया गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने ऐलान किया कि छत के नीचे फंसकर जान गंवाने वाले लोगों को 20 लाख रुपये दिया जाएगा। वहीं घायलों को 3 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं।

राम मोहन नायडू ने कहा कि भारी बारिश की वजह से एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर 1 की छत का एक हिस्सा गिर गया। इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। हादसे की जानकारी मिलते ही हमने तुरंत इमरजेंसी टीम, अग्नि सुरक्षा टीम, सीआईएसएफ और एनडीआरएफ टीमों को भेजा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विभिन्न टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने मामले का गहनता से निरीक्षण किया है। ताकि कोई अन्य हताहत ना हो। टर्मिनल बिल्डिंग के बाकी हिस्से को बंद कर दिया है और गहनता से जांच की जा रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर जो छत गिरी। उसका निर्माण कांग्रेस की सरकार में 2008-09 के दौरान किया गया था। जीएमआर ने इस काम का ठेका निजी ठेकेदारों को दिया था। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना की वजह से टर्मिनल-1 से सभी डिपार्चर वाली फ्लाइट्स सस्पेंड हो गई हैं। चेक इन काउंटर को बंद कर दिया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...