back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Trump Assassination Attempt: स्कूल में बुलिंग से परेशान था 20 वर्षीय हमलावर, नर्सिंग होम में कर रहा था काम

FBI ने रविवार को पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले व्यक्ति की फोटो जारी की है। हमलावर को स्नाइपर्स ने मार गिराया था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रविवार को पेंसिल्वेनिया में एक रैली को संबोधित करते समय पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग की गई। जिसमें गोली ट्रम्प के कान को छूते हुए निकल गई। ट्रंप पर गोली चलने की खबर जैसे ही लोगों को लगी पूरे देश में सनसनी फैल गई। घटना के कुछ घंटों बाद ही FBI ने हत्यारे की पहचान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में की। इस संबंध में FBI ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि एफबीआई ने पेंसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के प्रयास में शामिल व्यक्ति की पहचान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में की है। इस संबंध में जांच एजेंसी ने थॉमस की तस्वीर भी जारी की है। जिसमें वो चश्मा पहनकर कैमरे के सामने स्माइल कर रहा है।

सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया

बता दें कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग करने वाले आरोपी को उसी समय सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर्स ने गोली मार दी थी। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को हमले से कुछ समय पहले ही बताया था कि एक व्यक्ति पास की छत पर रैली की ओर बंदूक तानकर पेट के बल लेटा हुआ है। सुरक्षा अधिकारियों को मृतक के पास से AR-15 राइफल मिला है।

काफी शांत किस्म का व्यक्ति था क्रूक्स

मृतक क्रूक्स ने साल 2022 में बेथेल पार्क हाई स्कूल से ग्रेजुएशन किया था और नेशनल मैथ एंड साइंस इनिशिएटिव से 500 डॉलर का स्टार अवार्ड भी प्राप्त किया था। वो काफी शांत और अकेला था। इस संबंध में उसके सहपाठियों ने बताया कि क्रूक्स लोगों से ज्यादा बातें नहीं करता था। उसे किसी ने भी राजनीति या ट्रंप पर चर्चा करते नहीं देखा। 

स्कूल में होता था बुली

क्रूक्स के सहपाठियों ने बताया कि उसे स्कूल में काफी छेड़ा जाता था। स्कूल में उसे अक्सर धमकाया जाता था। एक छात्र ने स्थानीय मीडिया को बताया कि क्रूक्स को स्कूल में हद से ज्यादा धमकाया और बुली किया जाता था। ग्रेजुएट होने के बाद क्रूक्स एक नर्सिंग होम में काम कर रहा था। हमले के बाद उसकी कार से एक संदिग्ध उपकरण मिला है। जिसकी सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने उठाया बड़ा कदम, दुनिया भर के आयात पर 10% नया शुल्क किया लागू

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका की न्यायपालिका से झटका मिलने के तुरंत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी व्यापार नीति को लेकर सख्त रुख...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵