नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिका में जहां राष्ट्रपति चुनावों को दौड़ में डोनाल्ड के विपक्ष ने खड़ी उम्मीदवार ने उन्हें सर्मथन दिया था, जिसके बाद से बाइडेन की परेशानियां बढ़ गई थी। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप को सजा सुनाए जाने के बाद वह भी परेशानी की चादर ओढ़ चुके हैं।
क्या है मामला?
बता दें कि पिछले हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप, जो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके हैं, उन्हें पोर्न स्टार मामले में न्यूयॉर्क की जूरी ने सजा सुनाई थी। ट्रंप ने कहा कि वह घर में नजरबंद रहना या जेल में रहना स्वीकार करेंगे। रविवार (2 जून) को एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि मुझे यकीन नहीं है कि जनता इसके लिए खड़ी होगी। मुझे लगता है कि जनता इसे अस्वीकार करेगी। बता दें कि ट्रंप के खिलाफ 11 जुलाई को सजा सुनाई जानी है।
सजा के फैसले से जुटाया फंड
ट्रंप ने खुद को मिली सजा के फैसले को फंड जुटाने में भुनाया। उन्होंने अपने समर्थकों को इकट्ठा करने की कोशिश नहीं की। ट्रंप ने 2020 में बाइडेन से अपनी हार का विरोध करते हुए टिप्पणी की थी, जिसके बाद 6 जनवरी, 2021 को उनके समर्थकों द्वारा यूएस कैपिटल पर हमला किया गया था।
ट्रंप करेंगे सजा के खिलाफ अपील
ट्रंप ने न्यूयॉर्क जूरी द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ अपील करने की बात कही है। बताते चलें कि ट्रंप को 2016 में चुनाव से पहले एक पोर्न स्टार को खामोश कराने के लिए किए गए भुगतान को छुपाने के लिए दस्तावेज़ों में हेराफेरी करने के 34 गंभीर अपराधों का दोषी पाया गया है।
ट्रंप ने आरोपों को बताया डेमोक्रेटिक साजिश
ट्रंप पर अभी भी तीन अन्य आपराधिक केस चल रहे हैं। उन्होंने सभी मामलों में गलत कृत्य करने से इनकार किया है और साथ ही आरोपों को डेमोक्रेटिक साजिश बताया है। उन्होंने बताया कि उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने के लिए किया गया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





