back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा के पंचकुला में फाइटर जेट जगुआर क्रैश, वायुसेना ने जांच के आदेश दिए

हरियाणा के मोरनी के पास बालदवाला गांव में फाइटर जेट जगुआर क्रैश हो गया है। वायुसेना ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा के पंचकुला में मोरनी में फाइटर जेट जगुआर क्रैश हो गया। यह हादसा प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ। फाइटर जेट जगुआर क्रैश ने अंबाला से उड़ान भरी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, जेट का पायलट पैराशूट की मदद से सुरक्षित नीचे उतरने में सफल रहा और अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। इस हादसे के बाद वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वारी के आदेश दे दिए गए हैं। 

विमान के परखच्चे उड़े


मोरनी के ग्रामीणों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि इस फाइटर प्लेन जगुआर के परखच्चे उड़ गए। और काफी दूर तक इसके टुकड़े जा गिरे। वायुसेना के मुताबिक जेट ने अंबाला से प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी। पंचकुला के आसमान में आते ही तकनीकी खराबी आने की वजह से जेट असंतुलित होने लगा था। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को घनी आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले जाने में कामयाबी हासिल की और पैराशूट की मदद से अपनी जान भी सुरक्षित बचा ली। जहां ये हादसा हुआ वहां लोगों में दहशत हो गई है।

भारत के पास जगुआर विमानों का जखीरा है


एक रिपोर्ट के मुताबिक- भारत के पास लगभग 120-130 जगुआर लड़ाकू विमान हैं। इन फाइटर प्लेने्स का इस्तेमाल भारतीय वायुसेना और नेवी ज्‍यादा इस्‍तेमाल करती है। भारत ने 1970 और 1980 के दशक में HAL के साथ मिलकर जगुआर विमानों को अपनी वायुसेना के बेड़े में शामिल किया था। जगुआर का मुख्य काम दुश्मन पर अटैक करना, हल्की से लेकर भारी बमबारी करना है। भारतीय वायुसेना ने इन विमानों का इस्तेमाल खास तौर पर सीमावर्ती इलाकों में किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- बजट समझने के लिए इनके नेताओं को काउंसलिंग की जरूरत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की...
spot_img

Latest Stories

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵