back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नटवर सिंह ! कांग्रेस व गांधी परिवार का राजदार, सोनिया गांधी खुद घर जाकर मांगी थीं माफी

10 अगस्त 2024 को कांग्रेस के दिग्गज नेता नटवर सिंह का देहांत हो गया। उनके बारे में कहा जाता था कि उनको कांग्रेस और गांधी परिवार का हर राज पता था। इसलिए उन्हें गांधी परिवार का राजदार कहा जाता था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नटवर सिंह की 95 साल की उम्र में मौत हो गई। वो राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे। नटवर सिंह को कांग्रेस का राजदार माना जाता था। वो लंबे समय से बीमार थे। नटवर सिंह की मौत पर पीएम मोदी ने दुख प्रकट किया। 

इंदिरा ने सियासत में कराई थी नटवर सिंह की एंट्री

नटवर सिंह के बारे में कहा जाता था कि उनको कांग्रेस और गांधी परिवार के सभी राज पता थे। कहा ये भी जाता है कि 1967 में सोनिया और राजीव गांधी की शादी की खबर सबसे पहले इंदिरा गांधी को नटवर सिंह ने ही दी थी। इसलिए नटवर सिंह गांधी परिवार के सबसे करीबी माने जाते थे।

जवाहर लाल नेहरू के साथ करते थे नाश्ता

नटवर सिंह के बारे में बताया जाता है कि वो जवाहर लाल नेहरू के साथ नाश्ता किया करते थे। उन्हें राजनीति में लाने का श्रेय इंदिरा गांधी को जाता है। इंदिरा ने ही 1984 में नटवर सिंह की सियासत में एंट्री कराई थी। जब सोनिया गांधी राजनीति में आईं तो उन्हें बड़ा बनाने का काम भी नटवर सिंह ने ही किया। सोनिया गांधी के खिलाफ जब कांग्रेस में बगावत हुई तो नटवर सिंह ने इस बगावत पर काफी हद तक काबू पा लिया।

UPA-1 सरकार में बने थे विदेश मंत्री

साल था 2004 जब मनमोहन सिंह के नेतृत्व में UPA-1 की सरकार बनी। उस सरकार में नटवर सिंह विदेश मंत्री बनाए गए। हालांकि ईरान से तेल के बदले अनाज कांड में नाम आने से उन्हें मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा। जिसके बाद वो बागी हो गए। नटवर सिंह के बागी होते ही गांधी परिवार में हलचल मच गई। नटवर सिंह ने अपनी आत्मकथा ‘वन लाइफ इस नॉट इनफ’ में कहा कि कितान के लॉन्च होने से 2 महीने पहले सोनिया और प्रियंका गांधी उनके पास आकर माफी मांगी थी।

खुद सोनिया गांधी ने नटवर सिंह से की थी मुलाकात

नटवर सिंह ने बताया था कि प्रियंका गांधी ने फोन कर उनसे मिलने के लिए समय मांगा। जिसपर उन्होंने 1 सप्ताह के बाद मिलने का वक्त दिया। जब प्रियंका उनसे मिलने आईं तो उन्होंने कहा कि मुझे मां ने भेजी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप अपने किताब में 2004 वाले घटना के बारे में लिखेंगे? इसी दौरान सोनिया गांधी भी कमरे में आ गईं। सोनिया को देखकर नटवर सिंह आश्चर्यचकित रह गए।

सोनिया गांधी ने नटवर सिंह से मांगी थी माफी

नटवर सिंह दोनों लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि उन्होंने किताब में कोई घटिया बात नहीं लिखी है। फिर नटवर सिंह नाराज होकर सोनिया गांधी से कहते हैं कि आपने मेरे साथ गलत किया है। उसके जवाब में सोनिया गांधी ने कहा कि मुझे नहीं पता था। फिर नटवर सिंह ने कहा कि कांग्रेस में आपके बिना तो पत्ता तक नहीं हिलता। जिसके बाद सोनिया गांधी ने उनसे माफी मांगी थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...