back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूजा खेडकर को गिरफ्तारी से दी राहत

पूजा ने जिला अदालत के फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में आवेदन किया था। पूजा पर गलत दस्तावेजों के आधार पर आवेदन करने का आरोप है। उन्हें UPSC ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली कोर्ट ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर IAS बनने वाली पूजा खेडकर को राहत देते हुए 21 अगस्त तक उसे गिरफ्तार नहीं करने के आदेश दिए हैं।

कोर्ट ने कहा है कि इस चीज का जवाब दखिल करें कि गिरफ्तारी की जरूरत क्यों है

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और UPSC को भी नोटिस जारी किया है कि इस चीज का जवाब दाखिल करें कि पूजा की गिरफ्तार करने की जरूरत क्यों है।

जिला अदालत के फैसले को किया हाई कोर्ट में चैलेंज

जस्टिस प्रसाद ने कहा कि अब तक ऐसा लगता है कि पूजा की गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल पूजा ने जिला अदालत के उन्हें एन्टीसिपेटरी बेल देने से मना कर देने के निर्णय को हाई कोर्ट में चैलेंज किया है। दरअसल UPSC ने पूजा खेडकर के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी कि उन्होंने फेक आइडेंटिटी के आधार पर सिविल सर्विस की परीक्षा दी थी। इस मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि पूजा के खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं वो गंभीर हैं और उनकी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए।

हाई कोर्ट ने कहा कैंसिलेशन के खिलाफ कर सकती हैं आवेदन

ट्रायल कोर्ट के जज ने कहा कि आरोपी को हिरासत में  लेकर जांच किया जाना जरूरी है जिससे इस षडयंत्र में शामिल अन्य लोगों को बाहर लाया जा सके। UPSC ने पिछले महीने उसके कैंडीडेचर को कैंसिल कर दिया था। लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि वो इस कैंसिलेशन के खिलाफ उपयुक्त फोरम में आवेदन कर सकती हैं। 

उल्लेखनीय है कि पूजा पर आरोप हैं कि उसने अपने आवेदन के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। उसने विकलांगता और ओबीसी कोटा का भी गलत तरीके से लाभ उठाया है। पूजा की उम्मीदवारी रद्द करने के साथ उसे ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सड़क को मौत का गड्ढा नहीं बनने देंगे… दिल्ली HC सख्त, जनकपुरी हादसे में ठेकेदारों को अग्रिम जमानत से इनकार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi High Court ने जनकपुरी में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में आरोपी ठेकेदारों को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...