back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata rape-murder: ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप व हत्या के आरोपी ने की थी 4 शादियां, आरोपी की मां ने ये कहा…

कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी के संबंध में नई जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने 4 शादियां की थी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 9 अगस्त को कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ कथित तौर पर रेप कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद डॉक्टरों व आम लोगों में आक्रोश फैला हुआ है। घटना के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी संजय रॉय को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी संजय रॉय की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां ने कहा कि उसे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उसके बेटे ने ऐसा काम किया है। वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य आरोपी की 4 बार शादी हो चुकी थी। उसकी पिछली 3 पत्नियां उसके दुर्व्यवहार के कारण उसे छोड़ चुकी हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए आरोपी की मां ने कहा कि मेरा मन कभी नहीं कहेगा कि मेरे बेटे ने ऐसा कुछ किया है। मैं इस बात पर विश्वास नहीं करती। 

सौरव गांगुली ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

कोलकाता की इस दर्दनाक घटना को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमें सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की जरूरत है। गांगुली ने आगे कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जरूरत है। इस प्रकार की और वारदातों को रोकने के लिए हर जगह CCTV और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है।

वारदात के खिलाफ कोलकाता में निकाली गई रैली

बता दें कि इस जघन्य वारदात के बाद कोलकाता में एक विरोध रैली निकाली गई। रैली के दौरान कुछ बाहरी तत्वों ने रैली में घुसने की कोशिश की। जिसके बाद वहां झड़प हो गई। इस झड़प में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

DCP ने क्या दी जानकारी ?

इस संबंध में DCP नॉर्थ अभिषेक गुप्ता ने कहा कि छात्र शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तभी कुछ लोग बाहर से आए और वो प्रदर्शन में शामिल हो गए। प्रदर्शन कर रहे छात्र नहीं चाहते थे कि वो प्रदर्शन में शामिल हों। इसको लेकर छात्रों ने विरोध किया। जिसके बाद उन लोगों और छात्रों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को नियंत्रित किया। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इंग्लैंड में दर्दनाक घटना! भारतीय महिला से रेप का मामला, पुलिस ने जारी किए CCTV फुटेज, लोगों से मदद मांगी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ब्रिटेन पुलिस ने उत्तरी इंग्लैंड में 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के मामले में जनता से तुरंत मदद...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵