back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रेनी डॉक्टर रेप एंड मर्डर को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने ममता सरकार की तीखी आलोचना की, कहा- महिलाएं….

Kolkata Rape and Murder: आज के समय में महिलाएं पश्चिम बंगाल में गुंडों से डरती है। यह सब डर पश्चिम बंगाल की सरकार ने ही पैदा किया है। पश्चिम बंगाल सरकार इस मुद्दे पर असंवेदनशील हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की रेप के बाद निर्मम हत्या को लेकर ममता सरकार की कड़ी आलोचना की है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं की असुरक्षा का कारण समाज नहीं, बल्कि यहां की वर्तमान सरकार (पश्चिम बंगाल सरकार) जिम्मेदार है। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की जनता को निराश किया है। 

पश्चिम बंगाल सरकार इस मुद्दे पर असंवेदनशील हैं

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने पश्चिम बंगाल के पुराने गौरव को वापस लाने की सलाह दी और कहा कि उस समय महिलाओं को एक सम्मानजनक स्थान प्राप्त था। आज के समय में महिलाएं पश्चिम बंगाल में गुंडों से डरती है। यह सब डर पश्चिम बंगाल की सरकार ने ही पैदा किया है। पश्चिम बंगाल सरकार इस मुद्दे पर असंवेदनशील हैं। साथ में ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मृतक महिला डॉक्टर के परिजनों के बयान को लेकर कहा है कि वह मृतक डॉक्टर की मां की भावनाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कानून इस मामले में अपना काम करेगा।

भारत सरकार ने भी सभी डॉक्टरों की मांगों को मान लिया है

बता दें कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। पूरे देश में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी है। देशभर के रेजीडेंट डॉक्‍टर इस घटना को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं भारत सरकार ने भी सभी डॉक्टरों की मांगों को मान लिया है और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए समिति का गठन करने और उसकी सलाह पर केंद्रीय प्रोटेक्शन एक्ट लाने का वादा किया है। सभी डॉक्टरों की यह एक जायज मांग भी है, क्योंकि जब लोगों की रक्षा करने वाले डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं होंगे तो आम जनता कैसे सुरक्षित हो सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बाबरी मस्जिद विवाद पर सियासी तकरार जारी, हुमायूं कबीर ने सुवेंदु अधिकारी को दिया जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूँ कबीर ने पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और Suvendu Adhikari पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...