back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryanaमें कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस MLAकिरण चौधरी व उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने दिया इस्तीफा

हरियाणा कांग्रेस की दिग्गज नेता व विधायक किरण चौधरी और उनकी बेटी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। वो अब बीजेपी में शामिल होंगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की विधायक किरण चौधरी और उनकी पूर्व सांसद बेटी श्रुति चौधरी ने कांग्रेस छोड़ दिया है और अब दोनों आज बीजेपी में शामिल होंगी। इस दौरान किरण चौधरी ने कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी निजी जागीर बन गई है। उनका इशारा पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा की तरफ था। जिसपर भूपिंदर सिंह हुड्डा ने भी पलटवार किया है। 

टिकट वितरण से चल रही थी नाराज

लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण से किरण चौधरी और उनकी बेटी नाराज चल रही थी। हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने से ठीक पहले किरण चौधरी और उनकी बेटी का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

1718771425545-kiran.png

वहीं बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि श्रुति चौधरी सांसद रह चुकी हैं और वो महेंद्रगढ़ भिवानी से सांसद पद की उम्मीदवार जरूर थीं, लेकिन टिकट वितरण हाईकमान करता है। इसलिए उन्हें इसके बारे में ना सोचकर विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी चाहिये थी।

1718771477156-sruti.png

पूर्व सीएम बंसीलाल की बहू हैं किरण चौधरी

किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व सीएम रहे चौधरी बंसीलाल की बहू हैं। किरण चौधरी हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। उन्हें हुड्डा का प्रतिद्वंदी माना जाता है। अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मां-बटी का कांग्रेस छोड़ जाना बीजेपी के लिए एक बड़ी राजनीतिक जीत मानी जा रही है।

क्या आरोप लगाया किरण चौधरी ने?

हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने अपने इस्तीफे में लिखा कि हरियाणा कांग्रेस को व्यक्तिगत जागीर के रूप में चलाया जा रहा है। उन्होंने इसमें परोक्ष रूप से पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में इमानदार आवाजों की कोई जगह नहीं है। उन्हें व्यवस्थित तरीके से दबाया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि हरियाणा कांग्रेस एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द केंद्रित है। जबकि उस व्यक्ति ने अपने स्वार्थ के लिए पार्टी से समझौता किया है। इसलिए मेरे आगे बढ़ने का समय अब आ गया है। 

मुझे साजिश के तहत एक कोने में धकेल दिया गया- किरण

उन्होंने कहा कि पार्टी में मुझे एक कोने में धकेल दिया गया है। मैं पिछले 4 दशक से हरियाणा कांग्रेस की एक वफादार सदस्य रही। अपना जीवन पार्टी के लिए समर्पित कर दिया क्योंकि मैं आधुनिक हरियाणा के निर्माता स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल की समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करती हूं।  उन्होंने कहा कि अपने राज्य और देश के लोगों की सेवा करना ही मेरा उद्वेश्य रहा है, लेकिन कांग्रेस में इस तरह की बाधाओं के साथ काम करने में असमर्थ हूं। इसलिए मैं नए सिरे से आगे बढ़ने के लिए मजबूर हूं।

भूपिंदर हुड्डा के लिए उनका बेटा सिर्फ रखता है मायने- किरण

इसके अलावा भूपिंदर हुड्डा पर सीधा हमला करते हुए चौधरी ने कहा कि उनके लिए सिर्फ उनका बेटा दिपेंद्र हुड्डा मायने रखता है। इसलिए वो दूसरे नेतृत्व को खत्म कर देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह आदमी हमेशा से ऐसे ही काम करता रहा है। उसने अपनी महत्वकांक्षा के चलते कई लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत की संभावनाएं खराब कर दी।  

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा कांग्रेस में अध्‍यक्ष की नियुक्ति पर अंदरूनी कलह, डैमेज कंट्रोल करने आलोचकों से मिले राव नरेंद्र सिंह

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हरियाणा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नियुक्त होने के बाद पार्टी में उठे विरोध...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...