back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ में एक नाबालिग प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्यार को उतारा मौत के घाट, मृतक के पैसों से की..

Chhatisgarh: हत्यारों ने मृतक के शरीर के टुकड़े करके उसके अंगो को स्कूल बैग और बोरियों में भरकर बांगो डैम में फेंक दिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़के कोरबा जिले के गोपालपुर गांव में एक झारखंड के रहने वाले युवक की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने मृतक के शरीर के टुकड़े करके उसके अंगो को स्कूल बैग और बोरियों में भरकर बांगो डैम में फेंक दिया था। जब रास्ते से जाते वक्त लोगों को लाश के टुकड़ो पर नजर पड़ी तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू की। पुलिस को लाश के टुकड़ो के साथ आधार कार्ड, फ्लाइट टिकट और पासपोर्ट भी मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया और मृतक की पहचान 26 वर्षीय मोहम्मद वसीम अंसारी पिता मो. जमीर अंसारी निवासी झारखंड के रूप में हुई।

मृतक मोहम्मद वसीम अंसारी ही निकला

छत्तीसगढ़ पुलिस ने जब लाश की शिनाख्त के लिए मृतक के परिजनों को बुलाया तो मृतक के परिजनों ने उसे पहचान लिया और मृतक मोहम्मद वसीम अंसारी ही निकला। मृतक के परिवार वालों ने छतीसगढ़ पुलिस को जानकारी दी कि मोहम्मद वसीम अंसारी दो सालों से सउदी अरब में रह रहा है। पुलिस ने जब वसीम के मोबाइल नंबर के डेटा के आधार पर अपनी जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जिसके बापुलिस ने हत्या में शामिल हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। द

लाश के टुकड़े बैग और बोरियों में भरकर बांगो डैम में फेंक दिया

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि मोहम्मद वसीम अंसारी की सोशल मीडिया के जरिए एक नाबालिग लड़की से दोस्ती हो गई थी। मोहम्मद वसीम अंसारी(26) की अक्सर उस नाबालिग लड़की से चैटिंग होती रहती थी। इस दौरान नाबालिग लड़की की रजा खान (20) नामक युवक के साथ भी दोस्ती हो जाती है। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं। नाबालिग लड़की रजा खान को मोहम्मद वसीम अंसारी के बारे में बताती है। वह उसको यह भी बताती है कि वह सउदी अरब में रहता है। जिसके बाद रजा खान नाबालिग लड़की के साथ मोहम्मद वसीम अंसारी को छत्तीसगढ़ बुलाने की योजना बनाता है।

उन्हें पता होता है कि मोहम्मद वसीम अंसारी सउदी अरब में है तो उसके पास पैसा भी होगा। नाबालिग लड़की मोहम्मद वसीम अंसारी को छत्तीसगढ़ बुलाती है, जिसके लिए वसीम राजी हो जाता है। वसीम अंसारी फ्लाइट से दिल्ली पहुंचता है और उसके बाद फ्लाइट पकड़कर रांची पहुंचता है। वह रांची से ट्रैन पकड़कर बिलासपुर पहुंचता है। वहीं नाबालिग लड़की का नया प्रेमी रजा खान ने किराए की बोलेरो गाड़ी से नाबालिग लड़की को वसीम को लेने के लिए बिलासपुर भेजा। नाबालिग लड़की मोहम्मद वसीम अंसारी को आरोपी राजा खान के घर लेकर जाती है। इसके बाद योजना के अनुसार रात 11 बजे आरोपी रजा खान नाबालिग लड़की से बात कर रहे मोहम्मद वसीम अंसारी पर पीछे से मुर्गी काटने वाले लोहे के कांटे से उसकी गर्दन पर वार कर देता है, जिसमे वसीम बुरी तरह घायल हो जाता है। जिसके बाद वसीम तड़पने लगता है। आरोपी नाबालिग लड़की वसीम के पैर को पकडे रही और आरोपी रजा खान वसीम पर वार करता रहा और उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। जिसके बाद दोनों हत्यारों ने वसीम की लाश के टुकड़े करके अलग अलग बैग और बोरियों में भरकर बांगो डैम में फेंक दिया था। 

उसने उन पैसों से बोलेरो का किराया भी चुकाया

आरोपियों ने वसीम के गले से सोने की चेन भी निकाल ली थी। आरोपी नाबालिग लड़की को वसीम के मोबाइल का पासवर्ड भी पता था। उसने मृतक की upi id से बैलेंस भी चेक किया तो उसके अकाउंट में 3 लाख रूपये थे। आरोपी रजा खान ने पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर किये। आरोपी रजा ने अपनी प्रेमिका के लिए उन पैसों से ज्वेलरी ली और अपने लिए मोबाइल लिया। उसने उन पैसों से बोलेरो का किराया भी चुकाया। छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल किए गए लोहे का काटा, मोटरसाइकल और वसीम का मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस अब आरोपी रजा खान को कोर्ट में पेश करेगी और उसके बाद अपनी आगे की कार्रवाई करेगी। वही पुलिस नाबालिग आरोपी लड़की को किशोर न्याय बोर्ड के समाने पेश करेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार, सातों लोगों की मौत, AAIB करेगी घटना की जांच

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक निजी एयर...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...