back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंगना रनौत के कृषि कानून वाले बयान से मचा बवाल, BJP ने झाड़ा पल्ला, कहा- यह उनका निजी बयान, हम निंदा करते हैं

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यह भी कहा कि कंगना रनौत बीजेपी की तरफ से बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। गौरव भाटिया ने कंगना रनौत के बयान की निंदा की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के कृषि कानून वापस लाने वाले बयान ने बीजेपी को विपक्ष के निशाने पर ला दिया है। कंगना रनौत के इस बयान को बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने उनका निजी बयान बताया है और कहा है कि पार्टी का इस टिप्पणी से कुछ लेना देना नहीं है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यह भी कहा कि कंगना रनौत बीजेपी की तरफ से बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। गौरव भाटिया ने कंगना रनौत के बयान की निंदा की है।

मैने निजी विचार रखे हैं, बीजेपी का इससे कोई लेना देना नहीं है

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया के बयान के बाद बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने द्वारा दिए गए कृषि कानून वापस लाने वाले बयान को अपना निजी बयान बताया है। कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि कृषि कानूनों पर मैने अपने निजी विचार रखे हैं और बीजेपी से इसका कोई लेना देना नहीं है।

हरियाणा इसका बीजेपी को जरूर जवाब देगा: कांग्रेस

कांग्रेस ने 24 सितंबर 2024 को बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के कृषि कानून वापस लाने वाले बयान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी वर्ष 2021 में निरस्त किए गए तीन कानूनों को वापस लाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने कहा है कि हरियाणा इसका बीजेपी को जरूर जवाब देगा।

जिससे किसानों की समृद्धि में किसी प्रकार की रुकावट नहीं रहे

बता दें कि कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर  बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक वीडियो साझा किया, जिसमे कोई तारीख नहीं है। इस वीडियो में कंगना रनौत कह रही हैं कि निरस्त किए गए कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए। मेरी बात जरूर विवादास्पद लग सकती है। किसानों के हित के लिए ये कानून वापस लाना जरूरी है। किसानों को भी खुद इस कानून की मांग करनी चाहिए। जिससे किसानों की समृद्धि में किसी प्रकार की रुकावट नहीं रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, दूषित पानी से बीमार मरीजों से मिले, भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों का जाना हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर दौरे पर पहुंचे। दौरे की शुरुआत उन्होंने शहर के बॉम्बे हॉस्पिटल से...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...