back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानें क्या है कंगना का किसान आंदोलन पर दिया पुराना बयान? जिससे खफा हो कर CISF जवान ने जड़ दिया थप्पड़

Kangana Thappad kand: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अभिनेत्री व मंडी सांसद कंगना रनौत को CISF की एक महिला जवान ने थप्पड़ मार दी। कंगना रनौत को महिला जवान ने एक ट्वीट को लेकर थप्पड़ मारी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2024 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला CISF जवान ने थप्पड़ मार दिया। सीआईएसएफ के महिला जवान की पहचान कुलविंदर कौर के रूप में हुई है। जिसके बाद से हंगामा मचा हुआ है। कोई इसे जायज ठहरा रहा है तो कोई इसकी निंदा कर रहा है। आइए बताते हैं कि आखिर कंगना का वो कौन सा ट्वीट था, जिसकी वजह से महिला जवान ने उनपर हमला किया।

एक ट्वीट को लेकर महिला जवान ने कंगना को मारा थप्पड़

दरअसल 4 साल पहले 3 कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने एक ट्वीट किया। जिसमें झुककर चल रही एक बुजुर्ग महिला को उन्होंने बिलकिस बानो कहा था। जबकी कंगना के ट्वीट में दिखाई दे रही महिला का असली नाम मोहिंदर कौर था।

बाद में ट्वीट कर लिया था डिलीट

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा था कि ये वहीं दादी हैं जिन्हें टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल किया था और आज 100 रुपये में उपलब्ध हैं। हालांकि बाद में कंगना ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया था।

थप्पड़ मारने का वीडियो हुआ वायरल

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें थप्पड़ मारने वाली महिला CISF जवान कह रही है कि ये कह रही थी कि 100 रुपये में महिलाएं घरने पर बैठती हैं। उस धरने में मेरी मां भी थी।

CISF ने दिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

नव निर्वाचित सांसद कंगना रनौत के साथ मारपीट के बाद अब CISF ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी ट्वीट कर इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kangana Ranaut ने इस प्रकार दर्शकों पर चलाया अपना जादू, ये रही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵