back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल और अखिलेश की जोड़ी यूपी के विधानसभा के उपचुनाव में भी बीजेपी को देगी झटका! ये है तैयारी

Gathbandhan: दोनों नेताओं की पार्टी का उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ने की खबर पर सूत्र मोहर लगा रहे है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी ने मिलकर कमाल ही कर दिया था। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद दोनों बड़े नेताओं ने मीडिया की खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बड़े नेता उतर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में मिलकर चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी 7 विधानसभा सीटों और कांग्रेस 3 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। 

उपचुनाव लड़ने की खबर पर सूत्र मोहर लगा रहे है

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव संसद सत्र के बाद उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुलाकात कर सकते हैं। दोनों नेताओं की पार्टी का उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ने की खबर पर सूत्र मोहर लगा रहे है। इसका मतलब इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव को दोनों पार्टी गठबंधन के तहत लड़ने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस हरियाणा और महाराष्ट्र में भी समाजवादी पार्टी के लिए कुछ सीटें छोड़ने पर विचार कर रही है। 

अब योगी को सोच समझकर आगे की रणनीति बनानी होगी

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा की सीटें जिसमे उपचुनाव होने हैं, इसमें करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर, गाजियाबाद, कुंदरकी, फूलपुर, मीरापुर, खैर, सीसामऊ और मंझवा शामिल है। इन 10 विधानसभा की सीटों में से 5 विधानसभा की सीटें समाजवादी पार्टी के पास थी, वहीं बीजेपी के पास तीन विधानसभा की सीटें थी, जबकि निषाद पार्टी और RLD के पास 1-1 विधानसभा सीट थी।

अगर उत्तर प्रदेश की इन 10 विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन करके चुनाव लड़ते हैं तो ऐसे में योगी आदित्यनाथ के लिए थोड़ी मुश्किल जरूर खड़ी हो सकती है। क्योंकि राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी लोकसभा चुनाव में यूपी बीजेपी को पहले ही बड़ा झटका दे चुकी है। ऐसे में अब योगी आदित्यनाथ को सोच समझकर आगे की रणनीति बनानी होगी। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵