back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य बीजेपी में हुए शामिल, जज के कई आदेशों ने बटोरी थी खूब मीडिया की सुर्खियां

Rohit Arya: पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य के मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को जमानत देने से मना करने के आदेश ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व जज रोहित आर्य ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। उन्हें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से रिटायर हुए 3 महीने के करीब हो चुके हैं। उन्होंने 14 जुलाई 2024 को भोपाल में मध्य प्रदेश बीजेपी प्रमुख डॉ राघवेंद्र शर्मा की उपस्थिति में बीजेपी की सदयस्ता ली। जानकारी के अनुसार पूर्व जज रोहित आर्य 12 सितंबर 2013 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। उन्हें 26 मार्च 2015 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। 

पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य गलत कार्यों के खिलाफ काफी सख्त हैं

पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य के मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को जमानत देने से मना करने के आदेश ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य गलत कार्यों के खिलाफ काफी सख्त हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को एक कार्यक्रम के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में जमानत देने से ही मना कर दिया था। उन्होंने अपने आदेश में कहा था कि राज्य को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे कल्याणकारी समाज में सह-अस्तित्व का यह पारिस्थितिकी तंत्र और अस्तित्व को नकारात्मक ताकतें दूषित न कर पाएं। इसके बाद मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी जमानत याचिका के लिए अपील की। जिसके बाद सुप्रीम ने हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को जमानत दे दिया था। 

पूर्व जज रोहित आर्य के अन्य आदेश ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी

वहीं पूर्व जज रोहित आर्य के अन्य आदेश ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। उनका यह आदेश साल 2020 का है, जिसमे उन्होंने एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को इस शर्त पर जमानत दी थी कि वह रक्षा बंधन वाले दिन शिकायतकर्ता से अपनी कलाई पर राखी बंधवाएगा और महिला की रक्षा का वचन देगा। पूर्व जज रोहित आर्य के फैसले की उस समय काफी आलोचना हुई थी। जब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पंहुचा तो सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व जज के इस आदेश को बदल दिया था। इस तरह के उनके कई आदेश थे, जिन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब पूर्व जज रोहित आर्य बीजेपी में शामिल हो गए हैं। अब उनकी यह राजनीति की पारी की शुरुआत है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में 15 दिनों में 800 लोग लापता! हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में लापता लोगों की बढ़ती संख्या ने चिंता की लकीर खींच दी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵