back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SC से केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर AAP ने की प्रेस कांफ्रेंस, आप नेताओं ने बीजेपी पर साजिश रचने….

AAP: ईडी के मामले में अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का आम आदमी पार्टी ने स्वागत किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई 2024 को ईडी द्वारा दर्ज किए गए दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है। लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर भी जेल में ही रहेंगे, क्योंकि सीबीआई की इस मामले में अभी जांच लंबित चल रही है। ईडी के मामले में अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का आम आदमी पार्टी ने स्वागत किया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल की जांच शुरू करने को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। 

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा

आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस की और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सत्य की जीत है। उन्होंने बीजेपी पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी को पता था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत(राउज एवेन्यू कोर्ट) से जमानत मिल चुकी है और जल्द ही उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत मिल जाएगी। इसलिए बीजेपी ने एक और साजिश रच डाली। बीजेपी ने साजिश रचते हुए, जिस दिन अरविंद केजरीवाल की सुप्रीम कोर्ट में जमानत की सुनवाई होनी थी, बीजेपी ने उससे एक दिन पहले ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई से गिरफ्तार करवा दिया।

इसके बाद आतिशी ने सीबीआई पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया? फिर आतिशी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को इसलिए गिरफ्तार किया, क्यूंकि अगर उन्हें ईडी मांमले में जमानत मिल जाती तो अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के लिए 10 गुना से भी तेजी से काम को करते। आतिशी ने बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा कि एक के बाद एक देश की हर अदालत ने आपकी साजिश का पर्दाफाश किया है। आतिशी ने कहा कि देश की हर अदालत अरविंद केजरीवाल को जमानत दे रही है। आतिशी ने आगे कहा कि वह बीजेपी से कहना चाहती हैं कि वे अपना अहंकार खत्म करें और अन्य पार्टियों के लिए साजिश रचना बंद कर दें। सत्य को परेशान किया जा सकता है, मगर पराजित नहीं किया जा सकता है। 

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा

वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी ईडी के मामले में अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए, बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि निचली अदालत(राउज एवेन्यू कोर्ट) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पहले ही जमानत दे दी थी, आज सुप्रीम कोर्ट की इस मामले में अंतरिम जमानत बहुत बड़ी बात है। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आगे मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही सोच लिया होगा कि आज नहीं तो कल सुप्रीम कोर्ट अरविंद केजरीवाल को जमानत दे देगा। अरविंद केजरीवाल जमानत मिलने के बाद भी जेल में रहे और सीबीआई मामले में भी अरविंद केजरीवाल का समय बर्बाद हो, इसी कारण से उन्हें जेल में रखा गया था। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि अभी कुछ समय लगेगा, लेकिन अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बाहर आ जायेंगे। 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं सांसद संदीप पाठक ने कहा

वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं सांसद संदीप पाठक ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे इस पार्टी को रोक नहीं पाते हैं तो वे पार्टी के सभी नेताओं को जेल में डाल देते हैं। वहीं संदीप पाठक ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत देना राहत की बात है।संदीप पाठक ने कहा कि उनका मानना है कि पार्टी महत्वपूर्ण नहीं होती है, बल्कि देश महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि देशहित में यह भी बहुत जरुरी है कि कोई तानाशाह इस तरह से किसी पार्टी को ख़त्म करने की कोशिश न करें। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं सांसद संदीप पाठक ने कहा कि इस तरह के फैसले को इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चाहिए। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी, कहा- दुर्भाग्यपूर्ण है, हमें समय बर्बाद करना पड़ रहा है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आवारा कुत्तों के बढ़ते मामलों पर सुनवाई के दौरान देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...