back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के आजमगढ़ थाना परिसर में मुंशी ने सरकारी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ के मेंहनाजपुर थाना परिसर स्थित आवास में शुक्रवार को थाने में तैनात हेड मुहर्रिर ने सरकारी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के आजमगढ़ के मेंहनाजपुर थाना परिसर स्थित आवास में शुक्रवार को थाने में तैनात हेड मुंशी के पद पर पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर सीओ और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बलिया जनपद में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोकाढ़ी गांव निवासी नंदलाल राम मेंहनाजपुर इस थाने में करीब नौ सालों से हेड मुहर्रिर के पद पर तैनात थे। जहां उनका ट्रांसफर जौनपुर जनपद के लिए हो गया था। उनका परिवार बलिया में ही रहता था। वह अकेले यहां रहकर नौकरी करते थे। शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वह आवास से निकलकर बाजार में जाने के बाद वापस थाने आये। 

सरकारी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

बताया जा रहा है कि, उनके पास मालखाने की भी चाभी थी। वे मालखाने से रिवॉल्वर निकालकर अपने आवास में पहुंचे, यहां पर उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही सीओ लालगंज, फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई वहीं परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। वे करीब 6 माह में सेवानिवृत्त भी होने वाले थे। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि, मेंहनाजपुर थाना में तैनात मालखाना मुंशी ने सरकारी रिवॉल्वर से गोली मारकर अपने आवास में आत्महत्या कर ली इस सूचना पर थानाध्यक्ष, सीओ व फॉरेंसिक टीम व मौके पर पहुंचे। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इस घटना के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है, हेड मुहर्रिर द्वारा की गई आत्महत्या के राज खंगालने मामलें की जांच पुलिस अधिकारियों के अलावा फॉरेंसिक टीम भी कर रही है। वही इस घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिससे घटना के बारे में अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके। हालांकि, इस घटना में अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई । जहां पुलिस द्वारा इस मामले में असल वजह से पर्दा उठाने की कोशिश जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...