back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सावन में करना चाहते है महादेव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, तो अब दिल्ली में इस खास जगह पर जरूर जाएं

सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है, जहां भोलेनाथ की भक्ति में रंग जाने का यह पावन समय हर साल श्रद्धालुओं के जीवन में नई ऊर्जा और आस्था लेकर आता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है, जिसमें इस बार । भोलेनाथ की भक्ति में रंग जाने का यह पावन समय हर साल श्रद्धालुओं के जीवन में नई ऊर्जा और आस्था लेकर आनेवाला है। शिवभक्त पूरे सावन महीने में सोमवार का व्रत रखते हैं, भगवान को जल अर्पण करते है इसके साथ ही द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की भी कामना करते हैं। हालांकि हर किसी के लिए अलग-अलग जगहों पर 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कर पाना संभव नही हो पाता ऐसे में अब निराश होने की जरुरत नही आज हम आपको बताऐगें दिल्ली में एक ऐसे पावन स्थल के बारे में जहां एक ही स्थान पर सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए जा सकते हैं। 

सावन के महीने में शिवभक्त 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की लालसा लिए रहते है लेकिन ऐसा हर किसी के बस की बात नही होती ऐसे में दिल्ली में बसे इस प्राचीन मंदिर में आप ये सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस पवित्र स्थल के बारे में 

आस्था का अद्भुत केंद्र है गौरी शंकर मंदिर

चांदनी चौक की संकरी गलियों के बीच में बसा गौरी शंकर मंदिर शिवभक्तों के लिए किसी वरदान से कम नही है यह मंदिर विशेष रूप से इस वजह से खास है, क्योंकि यहां भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों का स्वरूप एक ही स्थान पर देखने को मिल जाता है। मंदिर में ज्योतिर्लिंगों के स्वरूप को हूबहू वैसे ही तैयार किया गया है, जैसे भारत के विभिन्न हिस्सों में मौजूद असली ज्योतिर्लिंगों का स्वरूप है। यह मंदिर उन श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा वरदान है जो अपने आराध्य के 12 रूपों के दर्शन की इच्छा तो रखते हैं, अगर आप किसी कारणवश देशभर में मौजूद विभिन्न ज्योतिर्लिंगों के के दर्शन के लिए नहीं जा पा रहे तो एक ही जगह पर इनके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं।

12 ज्योतिर्लिंगों का स्वरूप और उनका महत्व

इस मंदिर में शिवलिंगों में सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम, और घृष्णेश्वर शामिल हैं। इन सभी शिवलिंगों को मंदिर परिसर में विशेष स्थान देकर स्थापित किया गया है। ताकि भक्त एक ही स्थान पर सभी शिवलिंग के दर्शन का लाभ ले सके। 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार,ऐसा माना जाता है कि इन सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन मात्र से व्यक्ति को जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिलती है । जहां-जहां भगवान शिव स्वयं प्रकट हुए, वे स्थल ज्योतिर्लिंग कहलाए। विशेषकर सावन के पावन महीने में इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।

कैसे पहुंचे गौरी शंकर मंदिर

इस गौरी शंकर मंदिर तक पहुंचने आप दिल्ली मेट्रो की लाल किला मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीक है। यहां से मंदिर कुछ ही दूरी पर मौजूद है। मेट्रो स्टेशन पहुंचकर इस दूरी को पैदल ही कुछ मिनटों में तय किया जा सकता है। जहां भक्त सुबह 4:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर शाम 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक दर्शन के लिए आ सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵