back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ola CEO भाविश अग्रवाल और कुणाल कामरा के बीच ऑनलाइन विवाद, हर्ष गोयनका का ‘कमरा’ पोस्ट वायरल

हाल ही सोशल मीडिया पर एक विवाद चर्चा में है जहा ओला के संस्थापक भविश अग्रवाल और स्टैडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बीच ऑनलाइन बहस छिड़ गई है। जिसके बाद हर्ष गोयनका ने शब्दों का खेल कर एक पोस्ट किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आए दिन बहस देखने को मिलती है। कई लोग सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर निशाना साधते है। ऐसे मे दो बड़े नाम सामने आए है जिनके बीच ऑनलाइन बहस छिड़ गई है। कॉमेडियन कुणाल कामरा और ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल को हम सब जानते ही है। दोनों के बीच हाल ही में ऑनलाइन बहस छिड़ गई है जो काफी चर्चा में है। इसी बीच शब्दों की हेराफेरी कर आरपीजी के चेयरमैन हर्ष गोयनका विवाद में कूद पड़े। गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए शब्दों का खेल कर भाविश अग्रवाल का समर्थन किया है। मगर उससे पहले जरूरी है कि हम विवाद के बारे में जाने कि क्या है विवाद और यह कैसे शुरू हुआ।  

भविश अग्रवाल और कुणाल कामरा के बीच का ऑनलाइन विवाद 


कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक्स पोस्ट के जरिए ओला कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों के सर्विस सेंटर की हालत पर चिंता जताई थी। कॉमेडियन ने ओला सर्विस सेंटर के बाहर बड़ी संख्या में स्कूटरों की तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को टैग करते हुए पूछा, “क्या भारतीय उपभोक्ताओं के पास आवाज़ उठाने का अधिकार है? क्या वे इसके हकदार हैं? दो पहिया वाहन कई दिहाड़ी मजदूरों की जीवनरेखा हैं… @nitin_gadkari

क्या भारतीय इसी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करेंगे? @jagograhakjago

कोई शब्द? जिस किसी को भी ओला इलेक्ट्रिक से कोई समस्या है, वह अपनी कहानी नीचे टैग करके छोड़ सकता है…”

कॉमेडिन कामरा के इस पोस्ट पर भाविश अग्रवाल ने कॉमेडियन को टैग करते हुए रिप्लाई किया, “क्योंकि तुम इतनी परवाह करते हो @kunalkamra88

आओ और हमारी मदद करो! मैं इस पेड ट्वीट या अपने असफल कॉमेडी करियर से भी ज़्यादा पैसे दूंगा। या फिर चुप बैठो और हमें असली ग्राहकों की समस्याओं को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित करने दो। हम तेजी से सेवा नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं और जल्द ही बैकलॉग को साफ कर दिया जाएगा।”  


अग्रवाल ने न केवल कॉमेडियन पर पैसे लेकर ट्वीट करने का आरोप लगाया साथ ही अपनी सर्विस सेंटर की बेहतरी में मदद करने के न्योता दिया और कहा कि मदद करने के इस पेड ट्वीट से ज्यादा पैसे कॉमेडियन को देंगे। 


पेड ट्वीट की बात पर कॉमेडियन ने कहा कि अगर अग्रवाल साबित कर देते हैं कि उनका ट्वीट पेड है तो वो हमेशा के लिए सोशल मीडिया छोड़ देंगे साथ ही हमेशा के लिए चुप भी बैठ जाएंगे। 


इसके बाद भी कॉमेडियन चुप नहीं बैठे असफल कॉमेडियन की बात पर उन्होंने एक वीडियों शेयर की जिसमे उन्होंने बताया कि वो वीडियो एक साल पहले की है। जब उन्होंने अपने दर्शकों को सरप्राइज दिया। वीडियों में कामरा के दर्शक कामरा को देख शोर मचाने लगे और एक्साइटेड हो गए। इसके अलावा कामरा ने अग्रवाल के लिए कुछ अभ्रद भाषाओं का भी प्रयोग किया। 


भाविश भी चुप बैठने वाले में से नहीं दिखे। कामरा के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए उन्होंने लिखा, “चोट लगी? दर्द हुआ? आजा सर्विस सेंटर बहुत काम है। मैं आपके फ्लॉप शो से बेहतर पैसे दूंगा।” 

कामरा ने इस पर कहा कि जो भुगतान अग्रवाल कामरा को करने की बात कर रहे है वो अपने असंतुष्ट ग्राहकों को करें और इसमें ग्राहको की सूची निकालकर देने में कामरा उनकी मदद कर सकते है।  


आगे इसका रिप्लाई करते हुए अग्रवाल बताते है कि उनके पास ग्राहकों के लिए पर्याप्त कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि अगर कामरा सच्चे होते तो उन्हें यह बात भी पता चल जाती कि हम ग्राहकों के लिए कितना समर्पित हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब पीछे न हटकर बैठे-बैठे आलोचना करने के बजाय कुछ वास्तविक काम करें।  

ग्राहको की भुगतान की बात पर भाविश ने कामरा को कहा कि कॉमेडियन बन न सके और चौधरी बनने चले हैं। भाविश ने यह भी कहा है कि अगली बार अपनी रिसर्च बेहतर तरीके से करें और उनके सर्विस सेंटर में आकर उनकी मदद करने का ऑफर खुला रहेगा। इसके बाद कामरा के हुनर पर सवाल उठाते हुए कहा है कि काश वो बदलाव के लिए कुछ असली हुनर ​​सीख सकें। 


इसके बाद कामरा भाविश के विरोध सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट कर रहे है। 

हर्ष गोयनका का पोस्ट 


ऑनलाइन विवादों के बीच हर्ष गोयनका ने एक्स पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वो एक ओला स्कूटर पर बैठे हुए नजर आ रहे है। पोस्ट में हर्ष ने भाविश को टैग करके लिखा, “अगर अब मुझे कम दूरी की यात्रा करनी होती, यानी एक ‘कमरे’ से दूसरे तक, तो मैं ओला का इस्तमाल करता हूं।” 

हर्ष की पोस्ट पर कई यूजर्स मजाकियां अंदाज में कमेंट कर रहे हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

भारतीय फुटबॉल पर संकट के बादल, ISL के भविष्य पर सवाल, दिग्गज खिलाड़ियों ने FIFA से लगाई गुहार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय फुटबॉल इस वक्त अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित फुटबॉल लीग इंडियन...
spot_img

Latest Stories