back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान की एक महिला सरपंच के भाषण ने किया IAS टीना डाबी को हैरान, वायरल हो रहा है सरपंच का अंग्रेजी भाषण

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें IAS एक महिला सरपंच के अंग्रेजी भाषण से हैरान नजर आ रही हैं। वीडियो में राजपूती पोशाक और घंघूट पहनी महिला सरपंच मंच पर खड़ी होकर कलेक्टर का स्वागत करती नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। 2015 बैच की UPSC टॉपर टीना डाबी कई वजहों से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। इस बार टीना डाबी खुद की वजह से नहीं बल्कि एक महिला सरपंच के भाषण की वजह से चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान के बाड़मेर में एक समारोह के दौरान गांव की प्रधान की फ्लूएंट इंग्लिश ने सिविल सरवेंट टीना डाबी को हैरान कर दिया था। गांव के समारोह में टीना को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। बाड़मेर की जिला क्लेक्टर के रूप में सुश्री डाबी तैनात हैं। समारोह में सुश्री डाबी को भी आमंत्रित किया गया था। 

सरपंच के अंग्रेजी भाषण से हैरान हुई IAS Officer Tina Dabi 


IAS Officer टीना डाबी राजस्थान के कई जिलों में अपने काम के लिए आए दिन लाइमलाइड में रहती है। इस बार IAS टीना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला सरपंच के अंग्रेजी भाषण मे से हैरान नजर आ रही है। वीडियो में राजपूती पोशाक और घंघूट पहनी एक महिला सरपंच मंच पर खड़ी होकर कलेक्टर का स्वागत करती नजर आ रही हैं। बता दें कि सरपंच का नाम सोनू कंवर है। 

भाषण में सरपंच ने जल संरक्षण पर बात की 


वीडियों में सरपंच अपने भाषण में टीना डाबी का स्वागत करते हुए कहती है कि “मुझे इस दिन का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। सबसे पहले, मैं कलेक्टर टीना मैम का स्वागत करती हूं,” सरपंच ने अपने भाषण में जल संरक्षण की बात की और उनके भाषण के बाद भीड़ और सुश्री डाबी ने जमकर तालियां बजाई। सरपंच के आत्मविश्वास और भाषा कौशल से वहां मौजूद सभी आश्चर्यचकित हो गए थे। 

टीना डाबी इस महिने की शुरूआत में बाड़मेर में जिला कलेक्टर 


बता दें कि टीना डाबी इस महीने की शुरूआत में बाड़मेर में जिला कलेक्टर के रूप में स्ठानांतरित होने से पहले जयपुर में रोजगार गारंटी (UGS) की आय़ुक्त के रूप में कार्यरत थीं। वे इससे पहले जैसलमेर में जिला कलेक्टर के रूप में कार्य कर चुकी हैं। उनके पति प्रदीप गांवडे बीकानेर में तैनात थे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव का ऐलान, जानें कब होगा नामांकन और क्या है पूरा शेड्यूल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान यूथ कांग्रेस में गुटबाज़ी और निष्क्रियता के चलते संगठनात्मक चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस चुनाव के लिए नामांकन 22 फरवरी...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵