back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उपराष्ट्रपति शपथग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, बीजेपी बोली- मलेशिया घूमने का समय है, लेकिन…

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति शपथग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल नहीं हुए। इस मामले को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर सवाल उठाए है और इस लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत के 15वें उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अनुपस्थिति ने राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है। भाजपा ने गुरुवार को इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और उनकी गैर-हाजिरी को लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी करार दिया।

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शपथग्रहण समारोह में शामिल न होकर संवैधानिक परंपराओं का बहिष्कार किया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र और संविधान का अपमान किया है।

बीजेपी प्रवक्‍ता का कांग्रेस पर बड़ा हमला

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि, उन्हें भारतीय संविधान और लोकतंत्र से नफरत है। प्रदीप भंडारी ने याद दिलाया कि राहुल गांधी हाल ही में लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह और अब उपराष्ट्रपति शपथग्रहण से भी अनुपस्थित रहे।

उन्‍होने आरोप लगाते हुए कहा कि, राहुल गांधी के पास मलेशिया में छुट्टियां बिताने का समय है, लेकिन वे संवैधानिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते। उन्होंने कहा कि ऐसे रवैये से राहुल गांधी भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा बनते हैं।

बीजेपी संविधान को कमजोर कर रही- उदित राज

वही, इस मामले पर कांग्रेस नेता उदित राज ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि, हर संवैधानिक कार्यक्रम में विपक्षी नेता की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होती। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। उदित राज ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी संविधान को बचा रहे हैं, जबकि भाजपा उसे कमजोर करने में लगी है।

राहुल गांधी के गैर-हाजिरी मामले पर एकनाथ शिंदे क्‍या बोले?

 

भाजपा के सहयोगी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष की शपथग्रहण समारोह में गैरहाजिरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि, राजनीतिक मतभेद संवैधानिक कार्यक्रमों पर हावी नहीं होने चाहिए और सभी को ऐसे मौकों का सम्मान करना चाहिए।

गुजरात दौरे पर रवाना हुए राहुल गांधी 

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वे गुजरात में पार्टी कार्यक्रम के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समारोह में मौजूद रहे और पार्टी का प्रतिनिधित्व किया।

बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सी.पी. राधाकृष्णन को भारत का 15वां

उपराष्ट्रपति पदभार संभालने की शपथ दिलाई। उन्होंने विपक्ष समर्थित उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया। राधाकृष्णन पूर्व में महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं और 11 सितंबर 2030 तक इस पद पर रहेंगे। समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵