back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी ने ऐसा क्या बोल दिया कि वित्त मंत्री पकड़ ली माथा ?

राहुल गांधी ने सदन में बजट पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बजट में मिडिल क्लास के पीठ और सीने में छुरा मारा गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान केंद्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेपर लीक को लेकर कुछ नहीं कहा। वहीं अग्निवीरों की पेंशन को लेकर भी बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि जैसे अभिमन्यू को चक्रव्यूह में फंसाकर मारा गया था अब कुछ वैसा ही हिंदुस्तान के साथ हो रहा है। इस व्यूह को मोदी जी, अमित शाह जी, मोहन भागवत जी, अजित डोभाल जी, अंबानी जी और अडानी जी कंट्रोल कर रहे हैं।

युवा या किसान सभी को चक्रव्यूह में फंसा रही सरकार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बजट पर भाषण देते हुए केंद्र सरकार पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहे युवा हो या किसान सभी को चक्रव्यूह में फंसाने का काम कर रही है। राहुल गांधी ने इस दौरान जातीय जनगणना का मुद्दा भी उठाया। राहुल ने जैसे ही जाति जनगणना की बात की तो उन्होंने एक ऐसा उदाहरण दिया कि निर्मला सीतारमण ने माथा पकड़ लिया।

बजट के हलवा सेरेमनी पर ऐसा क्या बोल गए राहुल गांधी

दरअसल राहुल गांधी ने बजट के हलवा सेरेमनी की फोटो दिखाई। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि इस फोटो में क्या आपको कोई दलित, पिछड़ा या आदिवासी अफसर दिख रहा है। यह बात सुनकर निर्मला सीतारमण हंस पड़ी। राहुल ने कहा कि देश को हलवा बांटा जा रहा है और वित्त मंत्री हंस रही हैं।

सीतारमण ने माथा पकड़ लिया

राहुल गांधी ने सदन में आगे कहा कि 20 अफसरों ने हलवा बनाया और अपने 20 लोगों में इस हलवे को बांट दिया। राहुल गांधी ने कहा कि बजट बना कौन रहा है, वहीं 2-3 प्रतिशत लोग। हम जातिगत जनगणना लाकर इस विषमता को खत्म कर देंगे। राहुल गांधी की ये बात सुनकर सदन में बैठीं निर्मला सीतारमण ने सिर पकड़ लिया। सीतारमण की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया में वायरल है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच Economic Earthquake की आशंका: राहुल गांधी ने महंगाई और ईंधन संकट को लेकर जताई चिंता, पीएम मोदी बोले-भारत ने हालात संभाले...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर भारत की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵