back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘FIR, जांच और अरेस्‍ट भी दरोगा ही करेगा, ये तो…’, मुख्‍तार के बेटे उमर की गिरफ्तार पर बोले अफजाल अंसारी

लखनऊ पुलिस ने उमर अंसारी को फर्जी दस्तावेजों और कोर्ट को गुमराह करने के मामले में बड़े भाई अब्‍बास अंसारी के लखनऊ स्थि‍त सरकारी आवास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भू-माफिया और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लखनऊ पुलिस ने उमर अंसारी को फर्जी दस्तावेजों और कोर्ट को गुमराह करने के मामले में बड़े भाई अब्‍बास अंसारी के लखनऊ स्थि‍त सरकारी आवास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले पर गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद और मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने उमर की गिरफ्तारी को पुलिस की मनमानी करार दिया है। अफजाल अंसारी ने कहा उमर कुछ लोगों को खटक रहा था। इसलिए उसे रास्‍ते से हटाने के लिए गिरफ्तार किया है। 

उमर की गिरफ्तारी पर और क्या बोले अफजाल अंसारी?’

अफजाल अंसारी से भतीजे उमर अंसारी की गिरफ्तारी को लेकर कई बड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उमर अपने बड़े भाई अब्बास अंसारी के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर था, जब पुलिस वाले उसे उठा ले गई। मैं संसद के मॉनसन सत्र के दौरान दिल्‍ली में था। मुझे उसी दौरान उमर की गिरफ्तार का पता चला।

DM ने संपत्ति कुर्क करने का दिया आदेश

सपा सांसद ने कहा करीब 1 महीने पहले हमने एक आवेदनगाजीपुर MP MLA कोर्ट में दिया था। इसमें हमने कहा था कि कुछ प्रॉपर्टी पर पुलिस की रिपोर्ट के बाद DM ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने की कार्रवाई कर दी थी। 

संपत्ति से संबंधित कोर्ट में दिया था आवेदन

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रॉपर्टी को लेकर नियम है कि संबंधित व्यक्ति चाहे तो वो धारा 15 एक में DM को ही आवेदन दे और अगर वो संतुष्ट हो तो वो रिलीज कर सकते हैं, अगर नहीं तो वो उसे संबंधित कोर्ट में भेज सकते हैं, ताकि उस पर फैसला हो सके। हमने भी ऐसा ही एक आवेदन कोर्ट में दिया था। 

सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि मामले में उमर के खिलाफ FIR भी दारोगा ने लिखाई है। मामले की जांच भी वहीं करेगा और उनको गिरफ्तार कर उन्‍हें जेल भी दरोगा ही भेजेंगा। पूरी तरह मनमानी हो रही है। 

गिरफ्तारी से नहीं टूटेगा उमर – अफजाल अंसारी

अफजाल अंसारी ने कहा कि गाजीपुर की मऊ विधानसभा सीट अब्बास अंसारी की विधायकी छीनी जाने की के बाद खाली हो गई हे। इसलिए उस सीट पर चुनाव होगा। चुनाव हो तो ये कोई बात नहीं है लेकिन, चुनाव में वो लोंग सीट जीत लेंगे, करके उमर को इस रास्‍ते से हटाया गया, क्‍योकि उमर ही रास्‍ते के पत्‍थर थे। लोग सोचते है कि इससे उमर टूट जााएगा, लेकिन इससे उमर का ही हौसला बढ़ेगा और न परिजनों का हौसला टूटा है, इससे हमारे अंदर और ऊर्जा कम या खत्‍म हुई है। 

कोर्ट में जाली दस्‍तावेज पेश करने का आरोप 

बता दें कि, अब्‍बास अंसारी के छोटे भाई उमर अंसारी को रविवार देर रात को लखनऊ स्थित सरकारी आवास से अरेस्‍ट किया गया। गाजीपुर पुलिस के मुताबिक, उमर पर आरोप है कि उसने उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त की गई अपने परिवार की प्रॉपर्टी को छुड़वाने के लिए कोर्ट में एक याचिका दायर करके अपना दावा सही साबित करने के लिये फर्जी दस्तावेज कोर्ट में पेश किए।

Advertisementspot_img

Also Read:

बीजेपी-सपा की जुबानी जंग के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, सत्ता में आईं तो बंटेगा उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बाद राजनीति गरमा गई है। Mayawati...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵